घर में शादी के लिए मेकअप कैसे करें? खुद से शादी में जाने के लिए मेकअप कैसे करना चाहिए? शादी में पूरे समय सुन्दर दिखने के लिए BeautyVender.com पर शादी के लिए मेकअप टिप्स स्टेप बाई स्टेप बताया गया है।
How to do makeup for a wedding In Hindi? look very beautiful in wedding. जब हम किसी शादी में जाते हैं तो चाहतें हैं, की वहां जितने भी लोग हों उसमें सबसे खूबसूरत हम दिखें।
इसके लिए हम अच्छे से मेकअप करके जाते हैं। लेकिन अगर आपका अच्छा मेकअप नही हुआ या आप ठीक से कर नही पाई, तो आपका चेहरा बहुत बेकार हो सकता है।
शादी में मेकअप ऐसा करना चाहिए की आपका चेहरा बिल्कुल नेचुरल दिखे। ऐसा नही की देखते ही लगे की आप मेकअप की दुकान हो गई हैं।
और शादी अगर आपके किसी खास की है तो आप और भी अच्छे दिखना चाहतें हैं। लेकिन आपको पता है, हर जगह आपको एक जैसे शादी का मेकअप नही करना चाहिए।
कई बार क्या होता है, हम Heavy मेकअप कर लेते हैं। या किसी Makeup Product को ज्यादा ही लगा लेते हैं, तो बिलकुल भी परेशान मत होइए।
हम आपको आज बताने जा रहे हैं की आप कैसे बहुत ही आसान तरीके से अपना मेकअप कर सकती हैं।
ये पढ़ें –
> चेहरे पर चमक बढ़ाने के घरेलु उपाय
> रात को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए
Makeup में इस्तेमाल होने वाले समान
आपको चाहिए होगा –
आईब्रो पेंसिल, काजल, लाइनर, मस्कारा, अच्छे क्वॉलिटी की लिपस्टिक, लिप लाइनर, फाउंडेशन जो आपके स्किन टोन का हो, प्राइमर, कंटोनर, ब्लश, मॉश्चराइजर क्रीम, कंसीलर कंपैक्ट पाउडर, अगर ये ना हो तो आप कोई फेस पावडर भी ले सकती हैं।
बस आप को इतना समान चाहिए मेकअप के लिए।
शादी में मेकअप को Step By Step कैसे करें?

हम आपको बताने जा रहे हैं की कैसे आप अपना मेकअप बिना किसी पार्लर में गए खुद करके किसी शादी में जा सकती हैं।
अगर आपको बिलकुल भी मेकअप (Makeup) नही आता है। तो भी अगर आप हमारे बताए अनुसार स्टेप बाई स्टेप सावधानी रखके मेकअप करती हैं।
एकदम ही परफेक्ट आपका मेकअप होगा और आप बहुत ही खूबसूरत दिखेंगी। चलिए जानते हैं मेकअप की शुरुआत कैसे करनी है।
1. चेहरे को फेसवॉश करिये
सबसे पहले आप अपने चेहरे को फेसवॉश (Facewash) कर लीजिए। और चेहरे को अच्छे से पोंछ लीजिएगा। याद रखिए आपको चेहरा ठंडे पानी से धुलना है। इससे आपको पसीना नही आयेगा।
जब आपका चहेरा एकदम सूख जाए तो आप अपने चेहरे पे बहुत थोड़ा सा मॉश्चराइजर क्रीम लगाइए। या कोई कोल्ड क्रीम भी लगा सकती हैं। अब अपने चेहरे को 2 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
2. प्राइमर का प्रयोग कीजिये (Use Primer)
चेहरे को मॉइस्चराइज करने के बाद आपको प्राइमर (Primer )लेना है। प्राइमर हमारा मेकअप बेस होता है। इससे हमारा Makeup बहुत देर तक चेहरे पे टिका रहेगा।
Primer बस उतना ही लेना है जितने में आपके चेहरे पे बराबर से लग जाए। इसे पूरे चेहरे पे लगाना है आंखों के नीचे ऊपर गले तक इसे लगाना है।
3. फाउंडेशन से मेकअप करें (Makeup By Foundation)
अब आपको चाहिए फाउंडेशन (Foundation)। ये आपके चेहरे के लाइंस आपकी आंखों के नीचे के लाइंस को गायब करने का काम करता है।
ये हमारे मेकअप का बेस है। फाउंडेशन लगाने के लिए आपको चाहिए मेकअप ब्लेंडर (Makeup Blender)।
पहले आप फाउंडेशन को उंगली से लेके पूरे चेहरे पे डॉट डॉट कर लें। आंखों के नीचे 1 डॉट करें। उसके बाद ब्लेंडर को पानी में भिगो के उसका सारा पानी निचोड़ लें।
अब ब्लेंडर से चेहरे पे फाउंडेशन को अच्छे से लगाइए।
आंखों के नीचे थोड़ा ज्यादा अच्छे से लगाइए वरना फाउंडेशन आंखों के नीचे वाले लाइन पे बैठ जायेगा। और आंखों के नीचे का मेकअप खराब हो जायेगा।
आपको ध्यान रखना है ब्लेंडर भिगो के ही इस्तेमाल करना है। अगर आप बिना भिगोए करेंगी तो ब्लेंडर आपका सारा फाउंडेशन खा जायेगा, और ठीक से फाउंडेशन आपके चेहरे पे मिलेगा भी नही।
4. अब कंसीलर लगाना है (Apply Concealer)
अब आपको लगाना है कंसीलर (concealer)। ये आपके चेहरे के दाग धब्बों को, लाइंस लाइंस को, चेहरे के दानों को छिपाने का काम करता है।
कंसीलर को ब्लेंडर से अच्छे से अपने चेहरे पे लगाइए। जहां दाग धब्बे हों वहां थोड़ा अच्छे से लगाइए।
अब आपको करना है आंखों का मेकअप (EyeMakeup)
आंखों का सुंदर दिखना हमारे लिए बहुत जरूरी है। अगर आपकी आपकी आंखों का मेकअप खराब हो गया तो आपका पूरा चेहरा बेकार दिखने लगेगा।
वैसे तो सभी लोग आंखों का मेकअप पहले करते हैं। उसके बाद चेहरे का मेकअप करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ अलग ही बताने वाले हैं। अगर आपको मेकअप करने नही आता है।
और आप पहले आंखों का मेकअप करती हैं। बाद में चेहरे का तो आपका मेकअप खराब हो सकता है। इसलिए हम आंखों का मेकअप बाद में करेंगे।
आंखों का मेकअप (Eye Makeup) बहुत ध्यान से करना चाहिए ये थोड़ा कठिन भी हो सकता है। पर आप बिलकुल भी परेशान मत होइए हम आपको जो बताने जा रहें हैं।
उससे आप आसानी से अपनी आंखो का बहुत ही अच्छा मेकअप कर सकती हैं। सबसे पहले आपको हम आपको बता दें मेकअप करने का सबका अपना-अपना तरीका होता है।
जिसको जैसा अच्छा लगता है सब अपने-अपने तरीके से करते हैं। हम आपको आज जिस तरह बताने जा रहे हैं। वो एकदम ही हटके है चलिए जानते हैं।
5. आईशैडो का इस्तेमाल करें (Use EyeShadow)

सबसे पहले हम लगाएंगे आईशैडो (EyeShadow) क्योंकि बेस तो पहले से तैयार है।
आईशैडो लगाने से पहले आप जान लें। इसे लगाना कितने दूरी में है। आंखों की हड्डी होती है, उससे नीचे लगाना है, बिलकुल भी उसके ऊपर नही लगना चाहिए।
आईशैडो आपके ड्रेस के कलर के मैचिंग का होना चाहिए। लेकिन अगर आप को डार्क कलर की ड्रेस पहनी हैं। जैसे नेवी ब्लू, येलो, ग्रीन तो आप आईशैडो को पिंक कर सकती हैं। पिंक नेचुरल दिखता है।
5.1. अब आपको लगाना है लाइनर (EyeLiner)
अब आपको लगाना है लाइनर (EyeLiner)। इसे लोग कई तरह से लगाते हैं। मोटा चौड़ा कोन को बढ़ा के तो आपको देखना होगा।
आपके ऊपर कैसा लाइनर अच्छा लगता है लाइनर को आंखों के पलको के ठीक उपर लगाना है। आई लाइनर को लगा के आंखों को बंद रखें। 1 मिनट तक इससे ये फैलेगा नही।
5.2. आँखों में काजल लगाइये
अब आपको आँखों में लगाना है काजल। इससे आपकी आंखे बहुत सुंदर दिखेंगी लेकिन काजल को बहुत ही पतला लगाना है। इससे आंखे ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं।
6. मस्कारा लगाने का समय आ गया
अब आपको लगाना है मस्कारा।
मस्कारा लगाने के लिए आंखों को खोल ले फिर पलक के नीचे मसकारे के ब्रश को रखें फिर आंख को बंद कर लें।
अब मस्कारे के ब्रश को ऊपर की तरफ उठाएं इससे पलक ऊपर की तरफ उठे रहेंगे।
नीचे वाले पलक पे अभी मसकारे को ना लगाएं। अभी आपके चेहरे पे कंटूरिंग (Contouring) करना है।
7. अब कंटूर लगाने की बारी है (Apply Contour)

कंटूर (Contour) का use चेहरे को सेप देने के लिए किया जाता है। ध्यान रखिएगा कंटूरिंग करना का एक जगह होता है। उससे इधर उधर नही होना चाहिए।
Poud करके जो गाल की आंख के नीचे की तुड्डी होती है। वहां एक कंटूर से एक लाइन करें ऐसा दोनो तरफ करना है। अब ऐसा ही हल्के हाथ से नाक के दोनो तरफ करें।
और चेहरे के सबसे नीचे गले ऊपर एक लाइन दाएं तरफ एक बाएं तरफ करनें। अब ब्रश से अच्छे से मिक्स कर लें ध्यान रहे इसे ज्यादा फैलाना नही है। इससे आपके चेहरे की कटिंग निखर जायेगी।
8. फेस कॉम्पैक्ट लगायें (Apply Face Compact)
अब आपको लगाना है फेस कॉम्पैक्ट (Face Compact)। ये आपके मेकअप को सेट कर देगा।
मेकअप ब्रश की मदद से इसे लगाएं लेकिन आंखों के ऊपर ना लगाएं क्योंकि वहां का मेकअप हो चुका है।
लेकिन आंखों के नीचे लगाना है। लेकिन ज्यादा इसे नही लगाना है। इससे आपका मेकअप सेट हो जायेगा।
9. ब्लश लगाने का वक़्त आ गया (Blush Time)

अब लगाएंगे ब्लश (Blush) इसे आंख के नीचे गाल का जो उभरा हुआ भाग होता है वहां लगाना है।
ब्लश हल्के पिंक कलर या red कलर का लगाया जाता है। एक ब्रश से इसे बहुत ही हल्का लगाएं ताकि आपके गाल नेचुरल गुलाबी दिखें। थोड़ा सा भी ज्यादा ना करें वरना आपका चेहरे का रूप बिगड़ जायेगा।
10. मस्कारा आँखों के नीचे लगायें
अब आपको लगाना है आंखों के नीचे वाले पलक पे मस्कारा (Maskara) याद है ना वहां अभी मस्कारा नही लगा है।
तो आपको बहुत ही आराम से ध्यान देके इसे लगाना है। मसकारे को बहुत कम मात्रा में लें। अब से नीचे की पलको पे लगाएं लेकिन कहीं और नही लगना चाहिए।
11. आईब्रो पेंसिल का प्रयोग करें (Use Eyebrow Pencil)
अब आपको लगाना है आईब्रो पेंसिल (Eyebrow Pencil) सबसे पहले आप अपने आईब्रो पे आईब्रो ब्रश चला के उसे सेट कर लें।
अब आईब्रो पेंसिल से आईब्रो को fill करें जितनी fill करते समय आईब्रो को बीच से उठते हुए करें।
इससे आपके आईब्रो का शेप अच्छा आयेगा। लेकिन अगर आपका आईब्रो एकदम सीधा है तो उठने की जरूरत नही है।
12. मेकअप का फाइनल लुक तैयार करें (Final Look Of Makeup )
अब अपने मेकअप का फाइनल लुक तैयार करना है इसके बिना सारा मेकअप अधूरा है।
हम बात कर रहें है लिपस्टिक की। लिपस्टिक लगाने से पहले आपको अपने होठों को किसी कॉटन के कपड़े को भीगों के साफ करना है।
उसके बाद लिप बाम लगाना है अब फिर से हल्का सा होठों को पोंछ लें। अब आपको अपने होंठो को लिप लाइनर से आउटलाइन करना है उसको अच्छे से शेप देना है।
इसे करने के बाद आपको लगाना है लिपस्टिक इसको ब्रश से लगाएं ब्रश वाली लिपस्टिक अगर नही है।
तो नॉर्मल भी चलेगा लेकिन परत के ऊपर परत ना चढ़ाएं और ध्यान रखें इधर उधर फैलें ना। अब आपका मेकअप पूरा हुआ।
ऐसे मेकअप (Makeup) करके अगर आप शादी में जाएंगी तो लोग आपको देखते ही रह जायेंगे। इससे आपका लुक बहुत ही स्टाइलिश दिखने वाला है।
सलाह :
आपको हमने जैसे जैसे बताया है ठीक वैसे ही मेकअप करना है। आपको कोई भी चीज ज्यादा नही लगाना है सब थोड़ा कम मात्रा में होना चाहिए।
अगर कुछ भी ज्यादा हुआ तो आपका मेकअप खराब हो जायेगा। आपको हमेशा अपने स्किन के हिसाब से ही मेकअप करना चाहिए इसलिए सबसे पहले ये जान लें कि आपकी स्किन किस टाइप की है।