सोने से पहले रात को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? रात को चेहरे पर क्या लगाए जिससे चेहरा दिन भर चमकता रहे? क्या ऐसे सवाल आपके मन में हैं? तो आज आपको इसकी सही जानकारी BeautyVender.com पर मिलेगी।
ज्यादातर महिलाएं दिन भर काम में व्यस्त रहती हैं। ऑफिस के काम से तो कुछ घरेलू काम से।दिन भर के काम से फुर्सत नहीं मिल पाते इसलिए अपने स्किन की देखभाल नहीं कर पाती हैं।
लेकिन रात का समय उनकी स्किन के लिए बहुत ही अच्छा समय है। अपनी Skin को रात में हिल कर सकती हैं Relax दे सकती हैं।
स्किन पर दिन भर के धूल, मिट्टी, प्रदूषण, धूप के और घरेलू काम खाना बनाने तक के सभी काम से स्किन रिलैक्स नहीं हो पाती।
और गंदगी के कारण स्किन पर बुरा असर छोड़ती है।
तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में आपकी स्किन से जुड़ी और स्किन को Heal करने की कुछ तरीकों के बारे में।
ये पढ़ें – चेहरे पर चमक बढ़ाने के उपाय
रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाए जानिए बेहतरीन तरीकों को?

सोने से पहले रात में चेहरे का ध्यान देना बहुत जरुरी है।क्योंकि रात में आपकी त्वचा को आराम की जरूरत होती है।
रोज के काम की वजह से दिन में यह आराम नहीं मिल पाता। रात को चेहरे पर आगे बताये हुए घरेलु टिप्स की मदद से Skin को आराम दे सकती है।
रात के समय जब सोते हैं तो शरीर में मेटाबॉलिज्म की मात्रा बढ़ जाती है। जो शरीर की कोशिकाओं की नवीनीकरण करने में मदद करती है।
तो इसलिए रात में कुछ ऐसा करें जिससे सुबह फिर से रौनक भरी और दमकती त्वचा वापस मिल सके।
1. रात में चेहरे पर दूध और हल्दी लगाएं
चेहरे पर दूध और हल्दी लगाने से स्किन में चमक वापस आ जाता है। त्वचा की गंदगी को बाहर निकालता है। स्किन को निखारने में भी मदद करता है।
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाया जाता है। जो त्वचा में हो रहे हैं और परेशानियों को दूर करता है।
जैसे मुहासे, फुंसी, झुर्रियां ऐसे कई प्रकार के परेशानियों को दूर करता है। कटोरी में दो से तीन चम्मच दूध और आधी चम्मच हल्दी पाउडर मिक्स कर लें और उसे रुई के फाहे से पूरे चेहरे पर लगा ले।
हल्के हल्के हाथों से रुई के फाहे से मिलाएं। 15 से 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर ले। इसके बाद साबुन का प्रयोग सुबह करें।
2. एलोवेरा जेल और विटामिन सी कैप्सूल लगाएं
त्वचा के लिए एलोवेरा जेल बेस्ट ऑप्शन होता है। एलोवेरा जेल स्किन के प्रॉब्लम और ग्लोइंग स्किन बनाने में मदद करता है।
विटामिन सी कैप्सूल त्वचा की प्रॉब्लम्स जैसे कील मुंहासे दाग धब्बे और गंदगी से होने वाले सारे परेशानियों को दूर करता है।
एलोवेरा जेल विटामिन सी कैप्सूल को मिलाकर पूरे चेहरे पर मास्क की तरह लगा ले। रात में इस प्रक्रिया को करने के लिए से चेहरा सुबह तक खिल उठेगा। रात में इस मास्क लगाने के बाद चेहरा नहीं धुलना है।
3. बादाम का तेल फायदेमंद है
बादाम का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह चेहरे को चमकदार और त्वचा को Tight & Up करता है।
चेहरे की झुर्रियां ,लाइन गायब होने लगती हैं। डार्क सर्कल के लिए भी उपयोगी होता है। साथ ही साथ हमारे आंख के पलक और आइब्रो को भी झड़ने से बचाता है।
रात में सोने से पहले बादाम का तेल हथेली पर एक चम्मच ले। उसके बाद हल्के हाथ से पूरे चेहरे पर लगाकर थोड़ा सा मसाज दे।
फिर रात भर लगे रहने दे। सुबह चेहरे को फेसवास की मदद से साफ करें।
4. रात को चेहरे पर दही मास्क लगाएं
दही में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। जो त्वचा को के रोम छिद्रों को अंदर तक साफ करता है। इसका उपयोग रात के रात भर के लिए नहीं करना है बल्कि कुछ समय के लिए ही करना है।
रात में सोने से पहले दही को चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को साफ कर ले साबुन का प्रयोग नहीं करना है। 2 से 3 हफ्ते में त्वचा की परेशानियां गायब हो जाएंगे और चेहरा खिल उठेगा।
5. सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाएं
गुलाब जल की कुछ बूंदे अपने हथेली में ले। और उसे अपने पूरे चेहरे पर लगा कर रात भर के लिए छोड़ दें।
सुबह तक आपका चेहरा खिल उठेगा। गुलाब जल के प्रयोग से त्वचा सुंदर और मुलायम रहती है। यह ड्राई स्किन वालों के लिए भी बहुत अच्छा उपाय है।
चेहरे को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।
6. नारियल का तेल उपयोग करें
नारियल का तेल त्वचा के सभी परेशानियों को दूर करता है। जिन लोगों की बेजान रूखी त्वचा है। वे लोग इसका इस्तेमाल करके फायदा पाएंगे।
बालों के लिए नारियल तेल ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता है। यह आपके चेहरे पर चमक लाता है। और स्किन को मुलायम रखता है।
नारियल तेल की कुछ बूंदे अपने हथेली में लेकर पूरे चेहरे पर लगा ले। हल्के हल्के हाथों से चेहरे को मसाज दे। और रात भर के लिए छोड़ दे सुबह उठकर फेसवास की मदद से ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर ले।
यह करने के कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर रौनक आ जाएगी।
7. विटामिन ई कैप्सूल रात में चेहरे पर लगाएं
सभी प्रकार के स्किन केयर प्रोडक्ट्स में विटामिन ई का प्रयोग होता है। त्वचा के सभी प्रकार के प्रॉब्लम्स को विटामिन ई कैप्सूल दूर करता है।
जैसे मुहासे ,दाग धब्बे, रिंकल्स, फाइन लाइन जैसे चेहरे के परेशानियों को दूर करता है। विटामिन ई कैप्सूल को अपने चेहरे पर लगा ले। रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह फेस वॉश कर ले।
इस प्रक्रिया को रोजाना करने से सभी प्रकार के चेहरे के प्रॉब्लम दूर हो जाएंगे।
8. बेसन हल्दी और दूध का मास्क चेहरे पर लगाएं
बेसन चेहरे पर निखार लाता है। बेसन में Anti-Inflammatory गुण पाया जाता है।
जो त्वचा के परेशानियों को दूर करता है और उसमें निखार लाता है। हल्दी एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरी होती है।
अब इसे लगाना कैसे हैं आइए जानते हैं।
दो चम्मच बेसन में आधी चम्मच हल्दी और तीन चम्मच दूध मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें।
उसके बाद अपने चेहरे पर लगा ले 15 से 20 मिनट के बाद सूख जाने पर ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर ले।
साबुन का प्रयोग ना करें। इस फेस पैक से आपकी त्वचा साफ हो जाएगी। किसी भी प्रकार का गंदगी नहीं रहेगा।
9. ग्लिसरीन नींबू और गुलाब जल लगाएं
ड्राई स्किन वालों के लिए ग्लिसरीन एक अच्छा ऑप्शन है। ग्लिसरीन से त्वचा चमकदार और मुलायम हो जाती है।
नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो चेहरे के प्रॉब्लम को दूर करता है। गुलाब जल से चेहरा तरोताजा हो जाता है।
एक कटोरी में एक चम्मच ग्लिसरीन, आधी चम्मच नीबू का रस, एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर, रुई के फाहे से अपने पूरे चेहरे पर लगा ले।
15 से 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर ले। यह प्रक्रिया करने से चेहरे पर चमक निखार और त्वचा तरोताजा रहेगी।
10. रात में त्वचा को रूखा ना होने दें
अधिकतर महिलाएं रात में फेस वॉश करके सो जाती हैं। यह उनके चेहरे के लिए बेहद गलत तरीका होता है।
अपनी त्वचा को रुखा ना होने दें। रात में गहरी नींद में कोशिकाओं की नवीनीकरण प्रक्रिया शुरू होते हैं। जो आपकी त्वचा की परेशानियों को Heal करता है।
रात में सोने से पहले फेसवास करके चेहरे पर इन कुछ तरह के तरीकों को जरूर अपनाएं इससे आपका चेहरा सुंदर बना रहेगा।
सलाह :
हर किसी की चाहत होती है सुंदर चेहरा पाने की अच्छी त्वचा होने की। लेकिन अपने कुछ गलतियों के कारण वह अपने हेल्थी त्वचा खो देते हैं।
जिसके लिए हम आपके लिए हैं कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं। जिससे आप अपने पहले वाले त्वचा पा सकते हैं।
अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए सही तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए। बाहर के प्रोडक्ट्स को कम इस्तेमाल करें।
रात के समय किसी भी तरह केमिकल वाली क्रीम का उपयोग ना करें यह त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। ज्यादा से ज्यादा पानी पिए। जिससे आप अंदर से तरोताजा महसूस करें।