पिम्पल्स के काले दाग हटाने के घरेलू उपाय? पिंपल के दाग हटाने के उपाय? Home remedies to remove black spots of pimple in Hindi? Pimples Dark spots Removal Methods in Hindi?
अगर आप बार बार पिम्पल्स के काले दाग और धब्बों से परेशान है। और आप पिम्पल के दाग हटाने के घरेलू उपाय खोज रहे हैं तो समझिये आपको वो बेहतरीन घरेलू उपाय मिलने वाले हैं।
ये पढ़ें – मेकअप लगाकर सोने से कौन सी स्किन प्रॉब्लम हो सकती है
पिंपल के दाग धब्बे मुंहासे कैसे हटाए उपाय

पिम्पल्स के दाग हटाने के लिए आपको सबसे पहले अपने हर रोज की जीवन शैली, स्वास्थ्य, और खान- पान पर ध्यान देना होगा। मुँहासे, फुंसी, दागे और धब्बे हमारी त्वचा के लिए ऐसी समस्या हैं।
जो न ही सिर्फ हमारा आत्मविश्वास घटाती है बल्कि जहाँ हम अच्छा और सुन्दर दिखना चाहते हैं। वहां ये पूरा लुक खराब कर देती है। पर अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि पिम्पल्स के काले दाग हटाने उपाय हम ला चुके हैं।
जो प्रभावी ढंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं।
ये भी पढ़ें – चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के घरेलू उपाय
1. हल्दी पाउडर से पिंपल के दाग हटाएं
(Turmeric Powder) हल्दी एक पुरानी और बेहतरीन औषधि जड़ी बूटियों में से एक है। हल्दी सच में एक कई नुस्खों से युक्त अद्भुत मसाला है।
ये सिर्फ खाने को ही स्वादिस्ट नहीं बनाता। बल्कि ये त्वचा को भी चमकदार बनाकर एक ग्लोइंग स्किन देने की काबिलियत रखता है।
हाँ, हल्दी में Antioxidant गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा के दाग-धब्बे को दूर करने में बहुत मदद करते हैं। ये त्वचा से काले दाग के निशान को हल्का भी करने में कारगर हैं।
तो चलिए अब जानते हैं की कैसे हल्दी से आप अपने पिम्पल्स के काले दाग को हटा सकती हैं। सबसे पहले आपको एक कटोरी लेनी है। उसमे थोड़े बड़े चम्मच से 2-3 चम्मच हल्दी का पाउडर लेना है।
उसके बाद 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा गुनगुना पानी कटोरी में डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लेना है। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर जहाँ दाग है वहां मास्क की तरह लगा लेना है।
कम इसे ऐसे 30 मिनट तक सूखने के छोड़ दीजिये। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लीजिये। शायद इसके बाद आपको थोड़ी झुनझुनी महसूस हो सकती है पर ये सामान्य है। अगर आपको इसमें कोई परेशानी हो रही है तो आगे के नुस्खे आपके बहुत काम आएंगे।
ये भी पढ़ें – पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
2. एप्पल साइडर सिरका लगाएं
एप्पल साइडर का सिरका सीधा सीधा आपके चेहरे के दाग के निशानों को नहीं हटाएगा। एप्पल साइडर का सिरका त्वचा की ऊपरी परत को हटाने में मदद करता है।
तो जब ऊपरी परत को हटाना शुरू करेगा तो आपके दाग-धब्बे भी धीरे-धीरे वहां पर कम होते दिखने लगेंगे। और एप्पल साइडर का सिरका त्वचा के PH को भी संतुलित करने में भी मदद करता है।
जो त्वचा के अधिक तेल को सोखकर नैचुरली तरीके से एक्सफोलिएट करते हुए छोटे-छोटे छेदों को साफ रखता है। चलिए तब जानते हैं की सही तरीके से Apple Cider Vinegar का उपयोग पिंपल के काले दाग को हटाने के लिए कैसे किया जाये।
सबसे पहले आप एक बड़े चम्मच में एप्पल साइडर का सिरका ले लें। उसके बाद 2 बड़े चम्मच में शहद ले लें। इसके बाद इन दोनों अच्छे से मिलाएं।
अगर पेस्ट को थोड़ा पतला करना चाहती है तो थोड़ा पानी उसमे मिलकर मिक्स कर लें। उसके बाद 1 कॉटन पैड लीजिये और इस पेस्ट को अपने पिम्पल के दाग वाली जगह पर लगाएं।
इसे ऐसे ही कम से कम 15-20 के लिए छोड़ दीजिये और फिर सादे पानी से धो लीजिये। और एक बात अगर आपको स्किन बहुत ज्यादा Sensitive है तो पेस्ट को पानी से और पतला करें।
बाकी तो आप अच्छे परिणामों के लिए इसका कुछ दिन तक इस्तेमाल करें।
3. एलोवेरा
(Aloevera) एलोवेरा पिगमेंटेशन और मलिनीकरण को कम करता है। और साथ ही साथ ये मेलेनिन को पैदा से भी रोकता है।
बेहतरीन ब्यूटी हैक्स हैं मे ये पाया गया है की एलोवेरा का पत्ता त्वचा को बेदाग को और चमकदार बनाने में बहुत अच्छा उपाय है।
यह Anti-oxidant और Anti-inflammatory गुण से भरा हुआ है। जो पिम्पल के दाग या निशान को ठीक करने में मदद करते हैं।
सही ढंग से एलोवेरा का उपयोग करने से आपको पिम्पल के निशानों से छुटकारा मिल सकता है। तो इसे लगाए कैसे जानते हैं। एलोवेरा के पत्तों से कुछ जेल निकल लें। अगर आपके पास नहीं है तो आप बाजार से एलोवेरा जेल खरीद सकती हैं।
उसके बाद एलोवेरा जेल को अपने दाग- धब्बे वाले हिस्सों पर बराबर रूप से लगाएं। एलोवेरा का इस तरह कुछ दिन तक इस्तेमाल करने से आपको अच्छा रिजल्ट मिलने में जल्दी मदद कर सकता है।
4. नारियल का तेल
पिम्पल्स के दाग धब्बों को हटाने के लिए नारियल का तेल बेहद प्रभावी पाया गया है।
पर इसमें एक बात ध्यान रखना जरुरी है की अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आपको सीधे नारियल का तेल अपनी त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए।
खैर, अभी जानते हैं की (Coconut Oil) नारियल के तेल से पिम्पल्स के दाग हटाने के उपाय। इसके लिए आपको 1 चम्मच नारियल तेल अपने हथेलियों पर गिराना है। और जहाँ दाग-धब्बे हैं उस जगह पर धीरे-धीरे थप थपा कर लगाना है।
अगर आप अच्छा रिजल्ट चाहती हैं तो इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिये और सुबह उठकर इसे धो लीजिये।
5. संतरे का छिलका
संतरे के छिलके में साइट्रिक एसिड पाया जाता है। जो पिंपल के काले दाग को हटाने में मदद करता है। और त्वचा को ग्लोइंग स्किन देता है और गन्दगी को कम करता है।
अगर आप नहीं जानते की पिम्पल्स के दाग धब्बे कैसे हटाएं? या बहुत सी चीजों को try कर चुकी हैं पर वो इतने काम नहीं कर रहे हैं। तो संतरे का छिलका आपको आजमाना चाहिए। चलिए जानते हैं संतरे का छिलके उपयोग कैसे करा जाये।
सबसे पहले आपको संतरे के छिलके का पाउडर और शहद लेकर दोनों को बरबाद मात्रा में मिला लेना है। इस बात का ध्यान रखना है की पेस्ट चिकना हो और उसमे गांठ न हो।
उसके बाद इस मिश्रण को पिंपल के दाग धब्बे जहाँ है वहां लगाना है। इसे 15-20 मिनट के लिए सूखने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।
6. नींबू
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाये रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।
नींबू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट भी है जो पिम्पल्स के दाग को आसानी से हल्का करने में मदद करता है। चलिए जानते हैं नींबू का उपयोग कैसे करे।
पहले आपको आधा नींबू काट लेना है और फिर उसका रस निकाल लेना है। फिर जहाँ पिम्पल्स के निशान हैं वहां पर उस रस को लगाएं।
और रस को लगाने के लिए अपनी उँगलियों या कॉटन पैड का उपयोग कर सकते हैं।
7. बेसन
बेसन सिर्फ पकवान बनाने के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा की बहुत सी समस्याओं के हल के लिए काम आती है। बेसन आपके पिंपल के काले दाग धब्बे, निशान हटाने में बहुत लाभकारी है। ये आपकी त्वचा को PH का संतुलन भी बनाने में मदद करता है।
इसे कभी-कभी फेस स्क्रब या स्किन क्लीन्ज़र के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अब बेसन लगाने की प्रक्रिया को जानते हैं।
पहले आपको बेसन में थोड़ा सा गुलाब जल और नींबू की रस की कुछ बूंदों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लेना है।फिर पेस्ट को अपने पिम्पल्स के दाग धब्बे वाली जगह पर समान रूप से लगाना है।
फिर कुछ देर इसे सूखने दें उसके बाद सादे पानी से धो लेना है।
सलाह :
पिम्पल्स के काले दाग धब्बे हटाने के घरेलु उपाय? पिंपल के दाग और निशान कैसे हटाएं? इसका जवाब तो अब आपको मिल गया होगा।
बेशक ये उपाय काम करेंगे बस आपको इसे नियमित रूप से काम करना है। और धैर्य बनाये रखना है। सबकी स्किन अलग-अलग होती है तो आपको अपने स्किन की Allergy, Positive और Negative Impact को ध्यान में रखना है।
ऐसे ही अपने त्वचा की देखभाल करने के टिप्स और उपायों को जानने के लिए BeautyVender.com मत भूलियेगा।