कैसे मेकअप से छोटी आंखों को बड़ी और बहुत ही खूबसूरत बनाएं? How to make small eyes big and very beautiful with makeup? खूबसूरत और बड़ी आंखें सबका ध्यान खींच लेती हैं। वहीं अगर उनका मेकअप कर दिया जाए, तो हमारी आंखें और भी आकर्षित लगने लगती हैं।
लेकिन जिन लड़कियों, औरतों की आंखें थोड़ी छोटी होती हैं। उन्हें शर्म महसूस होता है जब वो किसी पार्लर मेकअप करने के लिए सोचती हैं।
उन्हे झिझक होती है की उनकी आंख अच्छी नही है। बहुत छोटी हैं ये सोच के उन्हें मन ही मन शर्म आती है। पर आज हम कुछ ऐसे मेकअप करने के तरीके लाएं हैं। जिससे आपकी आंखें बड़ी और बहुत ही खूबसूरत दिखने वाली हैं।
ये पढ़ें –
> चेहरे पर निखार लाने के घरेलू उपाय
> रात को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए
छोटी आंखों का मेकअप करने का तरीका?

आपको तो पता ही होगा आजकल मेकअप से किसी बेकार से चेहरे को भी बहुत सुंदर बनाया जा सकता है। और बहुत सुंदर चेहरे को भी मेकअप से बदसूरत बनाया जा सकता है।
आज हम बात कर रहे हैं। छोटी आंखों का मेकअप कैसे किया जाए? जिससे वो बड़ी और सुंदर दिखने लगे।
मेकअप करना एक बहुत बड़ी कला है। जो बिलकुल भी आसान नही है। लेकिन हम आपको जो तरीके बताने जा रहे हैं, वो बहुत ही आसान है।
जिसकी सहायता से आप घर पर ही अपनी आंखों का मेकअप करके उन्हे बड़ी और आकर्षक बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन तरीको के बारे में जिससे छोटी आंखों को बड़ी बनाया जा सकता है।
1. फाउंडेशन लगाकर
सबसे पहले आपको लगाना है फाउंडेशन (Foundation) थोड़ा कम मात्रा में आंखों के उप्पर लगाएं। अगर फाउंडेशन का मात्रा अधिक हो गया तो आपका पूरा मेकअप खराब हो सकता है। इसे लगाने से आपका इससे आंखे स्मूथ दिखेंगी।
इससे आंखों का कालापन और आंखों के काले घेरे छुप जाते हैं। फाउंडेशन हमारे मेकअप (Makeup) का बेस होता है।
2. कंसीलर लगाना (Put Concealer)
आंखों को सुंदर और डार्क सर्कल को छुपाने के लिए कंसीलर (concealer) लगाना जरूरी होता है। ये हमारी आंखों के makeup का बेस तैयार करने के लिए बहुत जरूरी होता है।
कंसीलर (concealer) अपनी आंखों केआईब्रो के नीचे ऊपर अच्छे से लगाएं। इससे हमारे आईब्रो हाईलाइट होंगे। ध्यान रहे कंसीलर को अच्छे से लगाना है। कंसीलर को आंखों के ऊपर और नीचे भी लगाना है। इससे आखों को बड़ी दिखाने में काफी मदद मिलेगी।
3. फेस पाउडर लगाना
अब आपको लगाना है फेस पाउडर (Face Powder). जो आपके स्किन टोन का हो।
ये भी आईब्रो के नीचे, आंखों पे, आंखों के नीचे लगाना है। और अगर आप चेहरे का मेकअप कर चुकीं हैं, तो आंखों के ऊपर ही लगाएं। इससे आपकी आंखें स्मूथ (smooth) और व्हाइट हो जाएंगी।
4. छोटी आंखों पे आईशैडो लगाइये (Apply EyeShadow)
अब आपको लगाना है आईशैडो (EyeShadow)। ये बहुत ही ध्यान देने वाली चीज है। पहले तो आपको समझना है की आपकी आंखें अगर छोटी हैं। तो आपको डार्क कलर का आईशैडो बिलकुल भी use नही करना है।
क्योंकि अगर आप डार्क कलर का आईशैडो अपनी आंखों पर लगाएंगी। तो आपकी आंखें और भी छोटी और बेकार दिखने लगेंगी। इसलिए छोटी आंखों वालो को हमेशा लाइट कलर का आईशैडो इस्तेमाल करना चाहिए।

आईशैडो ब्रश से थोड़ा सा आईशैडो लेके आपको आंखों के कोने से लेके ऊपर की तरफ एक लाइन करना है। आंख के शुरुआत से जितनी दूरी में आपको आईशैडो लगाना है एक आउटलाइन कर लें।
आपको अगर समझ नही आ रहा है तो ऊपर लगे इमेज में देख लें। अब आपको आईशैडो लगाना है। लेकिन ध्यान रहे आउटलाईन जो आप किए हैं।
आईशैडो उसके अंदर ही होना चाहिए। उससे ऊपर थोड़ा भी नही। आईशैडो लाइट कलर का लेना है ये तो हम बता ही चुके हैं।
क्योंकि अगर आप डार्क कलर (Dark Color) use करेंगी तो आपकी आंखें और भी छोटी और धंसी हुई दिखेंगी।
इसलिए लाइट कलर use करें और अपनी छोटी आंखों को बड़ी और खूबसूरत बनाएं।
5. आईलाइनर यूज़ करें
आईलाइनर (EyeLiner) आपको बिलकुल भी मोटा नही लगाना है। अगर आप लाइनर को मोटा लगती हैं तो आपकी आंखें भद्दी दिखने लगेंगी।
इसलिए छोटी आंखों वालों को आईलाइनर हमेशा पतला लगाना चाहिए। इससे उनकी आंखें बहुत सुंदर लगती हैं। लेकिन लाइनर को आप कोने की तरफ बढ़ा सकती हैं। अगर आपको अच्छा लगे वरना कोई बात नही।
6. व्हाइट काजल लगाना (White Kajal)
अब आपको लगाना है व्हाइट काजल (White kajal). आईपेंसिल आपको ब्लैक नही बल्कि व्हाइट लगाना है।
पेंसिल को आंखों के अंदर वाली लाइन जहां काजल लगाया जाता है वहां लगाना है। इससे आपकी आंखे बड़ी दिखने लगेंगी।
लेकिन अगर आप इसे थोड़ा ज्यादा लगा लीं या आंखों से बाहर लग गया, तो आपकी आंखे सुंदर दिखने के बजाय बहुत बेकार दिखने लगेंगी। इसलिए बहुत ही सावधानी से व्हाइट काजल को अपनी आंखों में लगाएं।
7. मस्कारा लगाना
अब आपको लगाना है मस्कारा। ये बहुत जरूरी है इससे आपकी पलके टाईट और ऊपर की तरफ उठी रहेंगी। जिससे आंखे बड़ी के साथ आकर्षक और सुंदर दिखने लगेंगी।
अगर आपकी पलकें ज्यादा घनी नही हैं या आपकी पलके बहुत छोटी हैं। तो आप नकली आईलेसेज (eyelashes) भी लगा सकती हैं। इससे आपकी आंखों को बहुत ही बेहतरीन लुक मिलेगा।
8. आईब्रो पेंसिल लगाएं (Apply Eyebrow Pencil)
अगर आपके आईब्रो सुंदर और उठे हुए हैं तो आंखें कितनी भी छोटी हों, वो सुंदर लगने लगती हैं। लेकिन अगर आपका आईब्रो सुंदर नही है सीधा है तो परेशान मत होइए।
हम आपको एक ट्रिक बता रहे हैं। जिस तरह से आप अपने बेकार आईब्रो को भी बहुत सुन्दर बना सकती हैं। जब आप आईब्रो पेंसिल (EyeBrow Pencil) लगाएं तो पहले आईब्रो के बीचों बीच माथे से खींच के आईब्रो को थोड़ा उठाएं।
उठने के बाद अब आईब्रो पेंसिल लगाएं। अगर आईब्रो छोटा है तो आप पेंसिल से अपनी आईब्रो की लंबाई बढ़ा सकती हैं। अगर आप इस तरह से आईब्रो पेंसिल लगाएंगी तो आपकी आंखें बड़ी और उभरी हुई नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें –
> शादी में जाने के लिए मेकअप कैसे करें
सलाह :
इस तरह मेकअप करके आप अपनी छोटी आंखों को बड़ी, बहुत खूबसूरत और आकर्षक बना सकती हैं। लेकिन अगर आप इस तरह स्टेप बाय स्टेप नही करती हैं तो आपके आंखों का मेकअप खराब हो सकता है।
आंखें और भी छोटी दिख सकती हैं मेकअप को हमेशा बहुत ही ध्यान से करें। ये आपको सुंदरता को बहुत बढ़ा भी सकता है और घटा भी सकता है। ऐसे ही आपके परेशानियों का हल BeautyVender.com पर मिलता रहेगा।