BeautyVender.com
  • Home
  • त्वचा की देखभाल
  • बालों की देखभाल
  • मेकअप
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
No Result
View All Result
  • Home
  • त्वचा की देखभाल
  • बालों की देखभाल
  • मेकअप
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
No Result
View All Result
BeautyVender.com
No Result
View All Result

होंठो पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिकाने के 7 उपाय 24 घंटे चलेगी

Remedies to make lipstick last longer on lips in Hindi?

by Eesha Gupta
27 July 2023
in मेकअप

होंठो पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिका कर रखने के उपाय क्या हैं? Remedies to make lipstick last longer on lips in Hindi? लिपस्टिक हर लड़की का फेवरेट होता है क्योंकि ये एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है (Makeup Products)। जिसके बिना सारा मेकअप अधूरा लगता है।

और अगर इसे लगा लीं तो बिना किसी मेकअप के सिर्फ लिपस्टिक से आप बहुत ही स्टाइलिश बहुत ही खूबसूरत दिख सकती हैं। लेकिन लिपस्टिक ज्यादा देर तक होठों पर टिकता नही है।

जैसे ही आप कुछ खाती पीती हैं आप लिपस्टिक आधी तो खाने के साथ खा जाती हैं। आधी जो बची होती है वो खाने के बाद मुंह को साफ करते समय निकल जाती है। और ये किसी को भी अच्छा नही लगता।

लिपस्टिक ज्यादा देर चले इसके लिए हम बहुत महंगे महंगे लिपस्टिक खरीदते हैं फिर भी ऐसा ही होता है। बस लिपस्टिक अगर बहुत अच्छे क्वॉलिटी का है तो थोड़ा ज्यादा चलेगा खाते समय थोड़ा कम निकलेगा।

लेकिन अगर आप चाहती हैं आपकी लिपस्टिक दिन भर रात भर आपके होठों पर टिकी रहे।

ये पढ़ें –

> चेहरे पर खुजली और दाने के उपाय

> घर पर मेकअप कैसे करें की मेकअप न लगे

Contents show
1 होठों से लिपस्टिक को निकलने से कैसे रोकें
2 1. होंठों पे मॉश्चराइजर लगाना
3 2. लिप पेंसिल कलर (Lip Pencil Color)
4 3. लिप लाइनर लगाना
5 4. लिपस्टिक कौन सी लगाएं
6 लिपस्टिक लगाने के बाद इसे 24 घंटे होंठों पर कैसे टिकाएं
6.1 सलाह :

होठों से लिपस्टिक को निकलने से कैसे रोकें

होंठो पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिकाने के उपाय 24 घंटे होंठों पर चलेगी

हम लाएं हैं कुछ ऐसे दमदार टिप्स। जिन्हे करने से आपकी लिपस्टिक आपके होठों पर 24 घंटे टिकी रहेगी।

लेकिन इसके लिए जो हम आपको टिप्स बताएंगे उन्हें अच्छे से फॉलो करना होगा। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपकी लिपस्टिक बहुत ज्यादा देर तक आपके होठों की शोभा बढ़ाएगी। जिससे आपका चेहरा चमकता रहेगा। चलिए जानते हैं की आपको कैसे क्या करना है।

1. होंठों पे मॉश्चराइजर लगाना


जब भी आपको लिपस्टिक लगाना हो तो सबसे पहले अपने होंठो पे कोई मॉश्चराइजर क्रीम (Moisturizer Cream) जरूर लगाएं।

इससे आपके होंठ स्मूथ हो जाएंगे और इसके बाद जब हम लिपस्टिक लगाएंगे तो हमारे होंठ बहुत खूबसूरत दिखेंगे। आप सोच रही हैं की इसकी क्या जरूरत है हमारे होंठ फटे नही हैं।

तो हम आपको बता दें कि मॉश्चराइजर का इस्तेमाल फटे होंठो के लिए ही नही बल्कि होंठो को और भी चमकाने के लिए किया जाता है।

हमारे होंठ हमारी बॉडी से बहुत ज्यादा नाजुक होते हैं इसलिए इनपे धूल मिट्टी और धूप का असर ज्यादा होता है। इन सब से हमारे होंठो पे रूखापन आ जाता है।

इस रूखेपन की वजह से जब आप अपने होंठों को बिना मॉश्चराइज किए लिपस्टिक लगा लेती हैं। तो वो सुंदर नही लगते और ना ही लिपस्टिक होंठो पर ज्यादा देर तक टिकती है।

इसलिए सबसे पहले अपने होठों पे मास्ट्राइजर लगाना ना भूलें।

2. लिप पेंसिल कलर (Lip Pencil Color)


ये एक पेंसिल कलर (Lip Pencil Color) होता है जो कई रंगों का आता है। आप जिस कलर का लिपस्टिक लगा रही हैं ये उसी कलर का होना चाहिए।

इसे लगाने से आपकी लिपस्टिक घंटो तक टिकी रहेगी। चलिए जानते हैं इसे लगाना कब है और कैसे लगाना है?आप पहले मॉइश्चराइज कर चुकी हैं अब आपको लिप पेंसिल कलर को लेना है।

ये उसी कलर का होना चाहिए जिस कलर की आपकी लिपस्टिक है। अगर आपके पास उस कलर का लिप पेंसिल कलर नही है, तो आप पिंक कलर का use कर सकती हैं।

इसको अच्छे से बराबर से पतले लेयर Layer) में अपने होंठों पे लगाएं इसकी परत मोती नही होनी चाहिए।एकदम पतला लगाना है मतलब एक ही जगह बार बार नही लगाना है बस पूरे होंठ पे बराबर से लगाना है।

3. लिप लाइनर लगाना


लिप लाइनर (Lip Liner) से होंठो का शेप बनाया जाता है इसे लिपस्टिक लगाने से पहले लगाना चाहिए। इससे आप अपने होंठो को मोटा पतला जैसा मन चाहे शेप दे सकती है।

इससे आपकी लिपस्टिक इधर उधर फैलती नही है और आपके होंठ बहुत खूबसूरत लगते है। ये कई कलर में आता है कोई जरूरी नही है जिस कलर का आप लिपस्टिक लगा रही हैं लिप लाइनर भी उसी कलर का हो।

आप जिस कलर का चाहें लगा सकती हैं, इससे लिपस्टिक फैलेगी नही और आपके होंठो पर बनी रहेगी।

4. लिपस्टिक कौन सी लगाएं


लिपस्टिक (LIPSTICK) आपको हमेशा लिक्विड (Liquid) use करना चाहिए।

ये आपके होठों पे अच्छे से सेट हो जाती है क्योंकि अगर आप मैट लिपस्टिक लगाती हैं तो ये जल्दी सुख जाती है और पूरे होंठ पे सेट नही हो पाती है। एक और बात हो सके तो लिपस्टिक ब्रश से ही लिपस्टिक अपने होंठों पे लगाएं।

ब्रश से लिपस्टिक अच्छे से होंठो पे लग जाती है। हमारे होंठो पे लाइंस होते है जिनकी वजह से लिपस्टिक ठीक से नही लग पाती है।

और जब आप लिपस्टिक ब्रश से लिपस्टिक लगाती हैं तो होंठो की लाइनों में लिपस्टिक अच्छे से भर जाता है। और आपके होंठ बहुत खूबसूरत और आपकी लिपस्टिक काफी लंबे समय तक आपके होंठो पे बनी रहेगी।

लिपस्टिक लगाने के बाद इसे 24 घंटे होंठों पर कैसे टिकाएं


अगर आप चाहती हैं। आपकी लिपस्टिक 24 घंटे चले तो आपको ये ट्रिक एक बार जरूर आजमाना चाहिए।

चलिए जानते है इस ट्रिक के बारे में। इसके लिए आपको चाहिए 2 टीसू पेपर लिपस्टिक लगाने के तुरंत बाद आपको लेना है। एक टीसू पेपर और अपने दोनो होंठों के बीच दबा लेना है। उसके बाद आराम से पेपर को निकल लें।

इससे आपकी एक्स्ट्रा लिपस्टिक निकल जाएगी। और आपके होंठ पे ऐसा नही लगेगा की लिपस्टिक की परते चढ़ी हुई हैं। और आपकी लिपस्टिक छूटेगी भी नही। आप सोच रहे होंगे हमारा ट्रिक पूरा हुआ तो रुक जाइए। अभी कुछ और भी करना है।

इसके लिए आपको फिर से टीसू लेना है उसपे हल्का सा फेस पाउडर (Face Powder) छिड़कना है। पाउडर को छिड़कने के बाद पेपर को थोड़ा झाड़ दें।

क्योंकि अगर पाउडर थोड़ा सा भी ज्यादा हुआ तो आपकी लिपस्टिक खराब हो सकती है। अब पेपर को फिर से अपने होठों में दबा लेना है। इससे आपकी लिपस्टिक बिलकुल सेट हो जायेगी।

इसके बाद आप कुछ भी खाएं पिएं, आपकी लिपस्टिक बिल्कुल भी छूटने वाली नही है। इससे होंठो पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी।

ये भी पढ़ें –

> चेहरे के दाग धब्बे दूर करने घरेलू उपाय

> चेहरे पर निखार लाने के बेस्ट तरीके

सलाह :


होंठो पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिका कर रखने के उपाय आप लोग तो जान ही गए होंगे। आपको पता ही होगा लिपस्टिक हमारे मेकअप में सबसे ज्यादा जरूरी है।

लेकिन हमेशा अच्छे क्वॉलिटी का लिपस्टिक इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि अगर लिपस्टिक अच्छे क्वॉलिटी का नही है तो ज्यादा देर आपके होंठों पर नही टिकेगा।

हमने जो ट्रिक बताया है जिस तरह से बताया है आप अगर वैसे ही करती हैं तो आपकी लिपस्टिक लंबे समय आपके होंठो की सोभा बनाए रखेगी। ऐसे ही BeautyVender.com आपकी हर मुश्किलों का हल लाता रहेगा।

ShareTweetSend
Eesha Gupta

Eesha Gupta

My name is Eesha Gupta. I have more than 5+ years of experience in Beauty, Cosmetic, Parlour. I will keep bringing such helpful contents for you on MagicalAdvice.com.

Related Posts

Foundation lagane ka sahi tarika
मेकअप

फाउंडेशन लगाने का वो सही तरीका जिससे मेकअप आकर्षक दिखेगा

Bina makeup kaise sundar dikhe
मेकअप

कैसे बिना मेकअप के सुंदर दिखें 6 राज जो नेचुरल खूबसूरती देंगे

Ghar par makeup kaise kare
मेकअप

घर पर मेकअप कैसे करें की मेकअप न लगे और सुन्दर भी दिखें 6 Tips

  • Baal jhadne me kaunsa tel lagana chahiye

    बाल झड़ने में कौन सा तेल लगाना चाहिए? 10 तेल बालों का झड़ना बंद

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रातों रात गोरा होने के 8 उपाय जो काला रंग रात में गोरा कर दे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पिम्पल्स हटाने की 10 बेस्ट क्रीम? मुंहासे के दाग के लिए क्रीम

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नये बाल उगाने के उपाय? गंजे सिर में नए बाल लाएंगे 10 टिप्स

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हाथ, पैर और चेहरे को गोरा करें 7 Tips? हाथ-पैर की स्किन चमकेगी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2023 BeautyVendor.com Welcome To Fashion World.
No Result
View All Result
  • Home
  • त्वचा की देखभाल
  • बालों की देखभाल
  • मेकअप
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

© 2023 BeautyVendor.com Welcome To Fashion World.

error: Content is protected !!