BeautyVender.com
  • Home
  • त्वचा की देखभाल
  • बालों की देखभाल
  • मेकअप
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
No Result
View All Result
  • Home
  • त्वचा की देखभाल
  • बालों की देखभाल
  • मेकअप
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
No Result
View All Result
BeautyVender.com
No Result
View All Result

घर पर मेकअप कैसे करें की मेकअप न लगे और सुन्दर भी दिखें 6 Tips

How to do makeup at home in Hindi?

by Eesha Gupta
27 July 2023
in मेकअप

रोजाना घर पर मेकअप कैसे करें की मेकअप न लगे और सुन्दर भी दिखें? हर रोज घर पर चेहरे का मेकअप कैसे किया जाता है?

How to do makeup at home in Hindi? आपको इन्ही सवालों के जवाब इस आर्टिकल में बारीकी से मिलेंगे। लड़कियों की खूबसूरती उनके लिए एक बहुत बड़ा वरदान है।

जब भी आप कहीं जाती हैं तो बिना मेकअप के कहीं नही जाती हैं। क्योंकि आपको सुंदर दिखना होता है। अगर आप शादी में या पार्टी में जाती हैं तब तो मेकअप करना बहुत ही जरूरी होता है।

लेकिन जब आप घर पे होती हैं तो क्या वैसे ही रहती हैं ‘नही’। आपको घर पे मेकअप करना होता है क्योंकि लड़की हो या औरत सबको हमेशा खूबसूरत दिखना होता है।

लेकिन घर पर हमेशा हर रोज मेकअप नहीं किया जा सकता। मेकअप प्रोडक्ट हमेशा इस्तेमाल करने से हमारे चेहरे की स्किन डैमेज हो जाती है। आप सोच रही होंगी Makeup Products के बिना मेकअप कैसे कर सकते हैं?

तो BeautyVender.com पर हम आपको आज ऐसे तरीके बताएंगे।

जिससे आप बहुत आसानी से कुछ ही मेकअप के समान से अपना नेचुरल तरीके से अपना मेकअप करके आप हमेशा घर पर बहुत ही खूबसूरत दिखने लगेंगी। इससे आपकी स्किन बिलकुल भी डैमेज नही होगी।

ये पढ़ें –

> चेहरे का निखार कैसे बढ़ाएं

> रात को चेहरे पर क्या लगाएं

Contents show
1 हर रोज अपना मेकअप कैसे करें?
1.1 1. घर पर चेहरे का मेकअप कैसे करें
1.2 2. घर पर मेकअप में एलोवेरा जेल लगाएं
1.3 3. आंखो का मेकअप
1.4 4. आईब्रो को कैसे रखे
1.5 5. लिपस्टिक घर पर कितना लगाएं
1.6 6. अब हेयर स्टाइल पर ध्यान दें
1.6.1 सलाह :

हर रोज अपना मेकअप कैसे करें?

हर रोज घर पर मेकअप कैसे करें की मेकअप न लगे और सुन्दर भी दिखें

लड़की हो या औरत सुंदरता सबके लिए बहुत जरूरी होती है। बहुत से लोग सुंदर दिखने के लिए मेकअप करते हैं। लेकिन हमेशा मेकअप करना हमारे स्किन के लिए बिलकुल भी सही नही होता है।

क्योंकि मेकअप प्रोडक्ट जो होते हैं उनमें कैमिकल की मात्रा होती है। जो हमारी स्किन को डैमेज करती है। अगर आप हमेशा हर रोज मेकअप करती हैं तो आपके चेहरे की स्किन खराब होने लगेगी। और आपके चेहरे पे जल्दी ही झुर्रियां पड़ सकती हैं जिससे आप ज्यादा age की दिखने लगेंगी।

जब आप घर पर रहती हैं तो आप घर पर सुंदर कैसे दिखे? घर पर मेकअप कैसे करें? जिससे आपकी स्किन को भी कोई हानि ना पहुंचे और आप घर पर हमेशा खुबसूरत भी दिखे। ये आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

तो चलिए जानते हैं की घर पर कम मेकअप के सामानों से आप अपना मेकअप कैसे कर सकती है।

1. घर पर चेहरे का मेकअप कैसे करें


हमेशा अपने चेहरे को फ्रेश रखें। दिन में कम से कम 2 बार अपने फेस को अच्छे से धोएं। जो भी आप फेसवॉश या साबुन use करती हों उससे ही धुलना है।

अगर आपकी स्किन ऑयली है। तब तो आपको 2-3 बार जरूर फेस को वॉश करना चाहिए। लेकिन अगर आपके स्किन ड्राई है तो आप दिन में बस एक बार ही साबुन से धुले। उसके बाद सिर्फ पानी से चेहरे को धुले।

ऑयली स्किन वालो को हमेशा सोने से पहले रात में अपने चेहरे को अच्छे से धुल के ही सोना चाहिए। अगर आपकी शादी नही हुई है तो आपको एकदम ही लाइट लुक चाहिए होगा।

इसलिए सबसे पहले लड़कियों के लिए बताने जा रहे हैं की कैसे आप बस 2 चीजों से बेहतरीन चमकदार लुक पा सकती हैं। इसके लिए आपको थोड़ा सा गुलाबजाल लेना है। और अपने पूरे चेहरे पे लगा लेना है। लगाने के बाद 2 min ऐसे ही चेहरे को सूखने दीजिए।

जब आपका चेहरा एकदम सूख जाए तो आपको थोड़ा सा पाउडर लेना है। कोई भी को आप use करती हों ले सकती हैं। पाउडर को आप अपने चेहरे पे लगा लीजिए।

अगर पाउडर ज्यादा हो गया हो तो किसी सूती कपडे से हल्का हल्का पोंछ लें। इससे आपका चेहरा एकदम स्मूथ हो जायेगा। और अगर आप कोई क्रीम डेली अपने चेहरे पर लगती हैं तो गुलाबजल लगाने के बाद आप क्रीम लगा लिजिए।

उसके बाद हल्का सा फेस पाउडर लगाइए। इससे आपको पसीना नही आयेगा। और आपका चेहरा एकदम स्मूथ और सुंदर दिखेगा।

2. घर पर मेकअप में एलोवेरा जेल लगाएं


आपको पता होगा कि एलोवेरा हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शायद आप इसका इस्तेमाल भी की होंगी। लेकिन आज हम आपको बताएंगे की एलोवेरा जेल का इस्तेमाल मेकअप में कैसे किया जाता है।

एलोवेरा एकदम ही नेचुरल होता है। इससे हमारी स्किन को कोई नुकसान नही होता बल्कि बहुत से फायदे ही होते हैं। एलोवेरा जेल आपको मार्केट में आसानी से मिल जायेगा।

और हां आपको फ्रेश एलोवेरा जेल नही इस्तेमाल करना है। मार्केट वाला ही एलोवेरा जेल आपको लेना है।

तो चलिए आपको बताते हैं कैसे क्या करना है। सबसे पहले आप अपने चेहरे को धुल के अच्छे से पोंछ लेंगी। जब आपका चेहरा एकदम सूख जाए तो आपको लेना है थोड़ा सा एलोवेरा जेल।

इसे अच्छे से आपको अपने पूरे फेस पे लगा लेना है। इसके बाद आप जो भी क्रीम डेली use करती हों उसे लगाएं। क्रीम को लगाने के बाद हल्का सा फेस पाउडर लगाएं।

अगर आप इस तरह से अपना मेकअप करती हैं तो आपका चेहरा एकदम स्मूथ और नेचुरल दिखेगा। जिससे आप घर पर भी बहुत खूबसूरत दिख सकेंगी।

3. आंखो का मेकअप


आंखों का मेकअप करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नही चाहिए। क्योंकि घर पर हर रोज आंखों पर आईशैडो, लाइनर, मस्कारा लगाने से हमारी आंखों की स्किन खराब हो सकती है। क्योंकि हमारे आंख बहुत नाजुक होते हैं।

आंखों के मेकअप के लिए आपको लगाना है बस हल्का सा काजल। इसे आंखों के अंदर लगाना है बाहर नही। और एकदम पतला सा जो आपकी आंखों की सुंदरता को बढ़ा देगा।

काजल लगाने के बाद पलक के ऊपर जहां लाइनर लगाते हैं। वहां एक उंगली रख के आंख को थोड़ा सा रगड़ना है। इससे काजल आपके आंख के ऊपर और नीचे दोनो में लग जायेगा।

इससे पलके खूबसूरत और आंखे अट्रैक्टिव दिखने लगेंगी।

4. आईब्रो को कैसे रखे


आपको हमेशा अपने आईब्रो के सेट रखना चाहिए। अगर आपकी आईब्रो थिक है तो हमारी आंखों की खूबसूरती पे असर पड़ता है।

माथे पे अगर हेयर हैं तो उसे भी निकलवा लिया कीजिए। आईब्रो से हमारे सुन्दरता पे बहुत असर पड़ता है।

अगर आपके आईब्रो पतले हैं। आपके माथे पे भी बाल नही है तो आपको हमेशा आईब्रो करवाने की जरूरत नही है। जब आपका मन करे करवा सकती हैं। घर पर ज्यादा मेकअप तो करना नही होता है। इसलिए आपको हल्का सा आईब्रो पेंसिल लगाना है।

5. लिपस्टिक घर पर कितना लगाएं


अब आपको लगाना है एकदम हल्का सा पिंक लिपस्टिक। उसके बाद लिप बाम। इससे आपके होंठ नेचुरल गुलाबी दिखेंगे। क्योंकि लड़कियों को हमेशा नेचुरल लुक चाहिए होता।

इसलिए हमेशा अपने होंठो पर हल्का पिंक या हल्का रेड लिपस्टिक ही लगाएं। होंठ अगर काले दिखते हैं तो हमारी सुन्दरता अधूरी लगती है। होठों को हमेशा चमकाने के लिए हर रोज सोने से पहले कोई लिप बाम या को वसलीन लगा के ही सोएं।

शादीसुदा औरतों के लिए

आपकी शादी हो चुकी है तो आपको हल्के कलर की लिपस्टिक बिलकुल भी नहीं लगानी चाहिए। आपको रेड या पिंक मरून जो कलर आपको अच्छा लगे लिपस्टिक लगा सकती हैं।

लिपस्टिक लगाने से पहले लिपलाइनर से आउटलाइन कर लें। इससे आपकी लिपस्टिक फैलेगी नही और आपके होंठ भी बहुत खूबसूरत दिखेंगे।

6. अब हेयर स्टाइल पर ध्यान दें


हमारी सुंदरता में हमारी हेयर स्टाइल (Hair Style), हमारे बालो की बहुत बड़ी भूमिका होती है।

आप कितना भी मेकअप कर लिजिए। लेकिन अगर आपका हेयर स्टाइल गलत है या आप सिंपल हेयर स्टाइल रखी हैं तो आपका पूरा लूक खराब हो जायेगा।

अक्सर लोग यही गलती करती हैं। घर पर एकदम सिंपल सा एकदम तेल लगा के बाल को चिपका के झाड़ लेंगी जिससे उनकी सुंदरता एकदम फीकी पड़ जाती है। लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल भी नही करना है।

ऐसा नही है की आपको अपने बालो में तेल नही लगाना है। बल्कि घर पर हेयर स्टाइल कैसे रखनी है जिससे आप स्टाइलिश दिखें हम ये आपको बताने वाले हैं।

गर्मियों में आप एकदम सिंपल तरीके से बाल को जैसे पोनी बनाते है वैसे उतने ऊंचाई पे सारे बालो को ले जाना है और जुड़ा बना लेना है। इससे आपको गर्मी भी नहीं होगा और आप स्टाइलिश भी दिखेंगी।

अगर आपके बाल लंबे हैं तो आप चाहें तो चोटी बना के भी जुड़ा बना सकती हैं या छोटी बना के भी रख सकती हैं।

ये भी पढ़ें –

> कैसे छोटी आंखें बड़ी और खूबसूरत बनाएं

> शादी के लिए मेकअप करने का बेस्ट तरीका

सलाह :


रोजाना घर पर मेकअप कैसे करें कर सकती हैं आशा है ये आपको समझ आ गया होगा। आप को हमने जो भी ट्रिक बताएं हैं इनसे आपकी स्किन भी एकदम सुरक्षित रहेगी। साथ ही आपको नेचुरल खूबसूरती भी बनी रहेगी।

ये एकदम ही लाइट मेकअप है। लेकिन इसे नॉर्मल डे में ही करें। अगर आपके यहां कुछ खास है कोई आने वाला है तो आप थोड़ा ज्यादा भी मेकअप कर सकती हैं।

ShareTweetSend
Eesha Gupta

Eesha Gupta

My name is Eesha Gupta. I have more than 5+ years of experience in Beauty, Cosmetic, Parlour. I will keep bringing such helpful contents for you on MagicalAdvice.com.

Related Posts

Foundation lagane ka sahi tarika
मेकअप

फाउंडेशन लगाने का वो सही तरीका जिससे मेकअप आकर्षक दिखेगा

Bina makeup kaise sundar dikhe
मेकअप

कैसे बिना मेकअप के सुंदर दिखें 6 राज जो नेचुरल खूबसूरती देंगे

Honthon par lipstick tikane ke upay
मेकअप

होंठो पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिकाने के 7 उपाय 24 घंटे चलेगी

  • Baal jhadne me kaunsa tel lagana chahiye

    बाल झड़ने में कौन सा तेल लगाना चाहिए? 10 तेल बालों का झड़ना बंद

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रातों रात गोरा होने के 8 उपाय जो काला रंग रात में गोरा कर दे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पिम्पल्स हटाने की 10 बेस्ट क्रीम? मुंहासे के दाग के लिए क्रीम

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नये बाल उगाने के उपाय? गंजे सिर में नए बाल लाएंगे 10 टिप्स

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हाथ, पैर और चेहरे को गोरा करें 7 Tips? हाथ-पैर की स्किन चमकेगी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2023 BeautyVendor.com Welcome To Fashion World.
No Result
View All Result
  • Home
  • त्वचा की देखभाल
  • बालों की देखभाल
  • मेकअप
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

© 2023 BeautyVendor.com Welcome To Fashion World.

error: Content is protected !!