अच्छी तरह से फाउंडेशन लगाने का सही तरीका क्या है? फाउंडेशन कैसे लगाया जाता है? फाउंडेशन लगाते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? आज आपको यहाँ इन सारे सवालों का जवाब स्टेप बाई स्टेप मिलेगा।
How to apply foundation properly in Hindi? जब हम कहीं पार्टी शादी में जाते हैं तो मेकअप जरूर करते हैं। क्योंकि हमें सुंदर दिखना होता है। अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना होता है इसके लिए हम कई मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।
जिसमे सबसे पहले हम मेकअप का बेस तैयार करते हैं। बेस तैयार करने में सबसे जरूरी फाउंडेशन होता है। इससे हमारे चेहरे के दाग धब्बे छुप जाते हैं। और हमारा फेस एकदम क्लीन दिखने लगता है।
आज हम जानेंगे फाउंडेशन को सही तरीके से कैसे लगाते हैं।
ये पढ़ें –
> छोटी आंखें बड़ी दिखाने के लिए मेकअप ऐसे करें
> शादी में जाने के लिए मेकअप करने का बेस्ट तरीका
फाउंडेशन लगाने से क्या होता है? सही से फाउंडेशन कैसे लगाया जाता है

फाउंडेशन लगाने से आपके त्वचा के दाग-धब्बे छुप जाते हैं। अगर त्वचा पर कोई चोट का निशान या जन्म से कोई निशान होता है तो वो भी फाउंडेशन से छुप जाते हैं। और फाउंडेशन से आपका मेकअप ज्यादा देर तक और अच्छी तरह टिका रहता है।
अब बात आती है की फाउंडेशन कैसे सही तरह से लगाया जाये?
सबसे पहले तो हम आपको बता दें, फाउंडेशन आपको इस तरह लगाना है की वो ज्यादा हैवी या कम न दिखे। फाउंडेशन मेकअप प्रोडक्ट में सबसे इंपॉर्टेंट होता है। इसके बिना हमारा मेकअप नही हो सकता।
लेकिन अगर फाउंडेशन ठीक से नही लगा या आप गलत तरीके से लगा लिए या गलत फाउंडेशन चुन लिए। तो आपका चेहरा काला पड़ सकता है। और आपका पूरा मेकअप खराब हो जायेगा। फाउंडेशन लगाते समय कुछ बातो का विशेष ध्यान देना चाहिए।
अगर आप कभी भी फाउंडेशन नही लगाई हैं तो भी आप बहुत ही आसानी से एकदम परफेक्ट तरीके से फाउंडेशन लगा सकती हैं। बस आपको हम जो बताने जा रहे हैं उसे अच्छे से फॉलो करना होगा।
तो चलिए जानते हैं कैसे आप परफेक्ट फाउंडेशन लगा सकती हैं।
1. चेहरे को क्लीन करें
सबसे पहले आपको अपने चेहरे को अच्छे से क्लीन करना होगा। क्योंकि चेहरे में गर्मी, धूल, मिट्टी की वजह से मैल इक्कट्ठी हो जाती है।
और बिना चेहरा को धुले ही अगर फाउंडेशन लगाने के लिए आगे बढ़ेंगी तो मेकअप का रिजल्ट उल्टा पड़ सकता है। सबसे पहले चेहरे को क्लीन करने के लिए आप किसी साबुन या फेसवॉश का use कर सकती हैं।
फिर चेहरे को धुल के अच्छे से पोंछ लें और ऐसे ही छोड़ दें।
2. मॉइश्चराइजर लगाएं (Apply Moisturizer)
अब आपको अपने चेहरे को नमी देना है। इसके लिए आपको चाहिए कोई भी मॉइश्चराइजर। थोड़ा सा मॉइश्चराइजर लेके अपने पूरे चेहरे पे लगाइए। लेकिन आपको बिलकुल भी ज्यादा नही लेना है।
अगर आप ज्यादा मॉइश्चराइजर लगाएंगी तो आपका पूरा चेहरा ऑयली दिखने लगेगा। इसलिए बहुत थोड़ा सा ही लगाइए।
3. अब प्राइमर लगाना है (Apply Primer On Face)
अब लगाना है आपको प्राइमर (Primer)। ये आपके मेकअप को ज्यादा देर तक बनाए रखता है। अगर आप चाहें तो लगा सकती हैं।
वरना कोई बात नही लेकिन अगर आप गर्मी में कहीं जा रही हैं। तो प्राइमर जरूर लगाएं। इससे आपका मेकअप पसीने से जल्दी छूटेगा नही। प्राइमर आपको सही ढंग से लगाना है न ही ज्यादा न ही कम।
4. अब आपको फाउंडेशन लगाना है (Apply Foundation)
अब आपको लगाना है मेकअप में सबसे इंपॉर्टेंट चीज की जो है फाउंडेशन (Foundation)। इसे आपको बहुत ही ध्यान से लगाना होगा। और लगाते समय कुछ बातो को ध्यान में रखना होगा।
पहले तो आपको लेना है ब्लेंडर (Blender) इसको आपको पानी में भिगो देना है। फिर पानी से निकाल के अच्छे से उसके पानी को निचोड़ लें।
अब आपको लेना है फाउंडेशन। पर ध्यान रहे फाउंडेशन आपके स्किन के कलर के हिसाब से है या नही ये भी देखना होगा।
मतलब फाउंडेशन आपके स्किन के टोन का होना चाहिए। मार्केट में कई सारे फाउंडेशन आते हैं। जो अलग-अलग स्किन टोन (Skin Tone) के होते हैं।
इसलिए आपको अपने स्किन टोन का ही Foundation लेना है। आपको अच्छे कंपनी का फाउंडेशन लेना है।अगर आपके स्किन टोन का फाउंडेशन नही रहेगा तो आपका पूरा चेहरा बेकार हो जायेगा।
5. फाउंडेशन सही तरीके से कैसे लगाना है
अब जानते हैं फाउंडेशन लगाना कैसे है? सही तरह से फाउंडेशन लगाने का समय आ चूका है। फाउंडेशन को डैप डैप करके पूरे चेहरे पर लगा लें। आँखों के नीचे, गाल पे, माथे पे, नाक पे, होंठ के नीचे और गले पे भी।
क्योंकि अगर आप अपने चेहरे पे मेकअप करेंगी और गले पे नहीं करेंगी तो आपके चेहरे से आपका गला काला दिखेगा। और इससे सबको पता चल जायेगा आपका मेकअप वाला गोरापन है।
इसलिए फाउंडेशन (Foundation) को अपने गले पे भी लगाएं। अब ब्लेंडर से अच्छे से फाउंडेशन को अपने चेहरे और गले पर अच्छे से मिला लें।
अब आपका फाउंडेशन आपके चेहरे पर सही तरह से लग चूका है। इसके बाद आप जैसा चाहे वैसा मेकअप कर सकती हैं। अब आपके मेकअप का बेस अच्छी तरह बन चूका है।
सलाह :
फाउंडेशन हमारे मेकअप (Makeup) का बेस होता है। (Foundation) फाउंडेशन लगाने का सही तरीका आज हमने आपको बताया उम्मीद है इससे आपको लाभ होगा।
लेकिन फाउंडेशन हमेशा अच्छे कंपनी का लें। क्योंकि अगर आप लोकल कंपनी का फाउंडेशन लेती हैं तो ये आपकी स्किन में अच्छे से मिक्स नहीं होगा।
और आपको पता ही है अगर मेकअप का बेस ही खराब हो गया तो पूरा मेकअप तो खराब हो ही जायेगा। इसलिए हमेशा सही फाउंडेशन चुने और सही तरीके से लगाएं जैसा की हमने आपके बताया है। ऐसे ही ज़बरदस्त ब्यूटी टिप्स आपको BeautyVender.com पर मिलती रहेगी।