चेहरे पर निखार लाने के घरेलु उपाय क्या हैं? चेहरे पर निखार कैसे लायें? क्या करें जिससे त्वचा निखरने लगेगी?
क्या ऐसे सवाल आपको परेशान कर रहे हैं? तो अब आपकी परेशानी का हल समझिये BeautyVender.com पर आपको मिलने वाला है।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सुंदर गोरा चेहरा हर किसी को चाहिए होता है। गोरी निखरी त्वचा हर किसी की चाहत होती है।
चेहरे पर निखार पाने के लिए कितने तरह के Beauty Product का इस्तेमाल करते है। अपनी रोज की लाइफस्टाइल को बदलते हैं।
पर कई बार इसमें सफल नहीं हो पाते। क्योंकि चेहरे के निखार के जाने के कारण को अगर ठीक नहीं करते हैं। तो शायद कोई नुस्खे काम न करें। तो पहले जानते हैं चेहरे के निखार जाने का कारण।
चेहरे का निखार जाने का कारण
आपके चेहरे की निखार जाने की कई वजह भी हो सकती है। पानी का कम पीना, मसाला तेल वाले भोजन को ज्यादा खाना, व्यायाम न करना।
ऐसे ही ज्यादा नींद लेना या पर्याप्त मात्रा में नींद ना लेना।चेहरे पर ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना ऐसे कई वजह हो सकती है।
अब ये जान चुके हैं पर चेहरे को निखार को वापस कैसा पाया जाये? तो चलिए जानते हैं।
चेहरे पर निखार (Glow) पाने के लिए क्या करना चाहिए?

क्या आपको पता है कि गोरी त्वचा पाने के लिए हमें सिर्फ न अपने चेहरे पर ही बल्कि अपने हेल्थ पर भी ध्यान देना होगा।
सही खान पान का होना, अच्छे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करना। चेहरे पर निखार लाने के लिए साथ ही साथ घर में कुछ ऐसे उपायों का उपयोग करें।
जिससे की आपका चेहरा गोरा और स्वस्थ हो। तो चलिए आज हम इस आर्टिकल में गोरी त्वचा, चेहरे पर निखार पाने के कुछ तरीको के बारे में जानेंगे।
1. नारियल के तेल से निखार लाएं
नारियल का तेल हमारे चेहरे के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसका इस्तेमाल हम कैसे कर सकते हैं।
एक कटोरी में नारियल का तेल थोड़ा सा लेना है। फिर उसे रुई के फाहे से अपने पूरे चेहरे पर लगा लेना है। उसके बाद उसे अपने उंगलियों से हल्के हल्के हाथों से मसाज करना है।
10 मिनट के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लेना है। इस विधि को आप रोज कर सकते हैं। इससे चेहरे को कोई हानि नहीं होगी और यह मेलेनिन को कम करेगा।
पर इस बात का जरूर ध्यान दें कि इस विधि को हल्के हल्के हाथों से ही करना है।
2. बेसन और कच्चे दूध से पायें चेहरा का निखार
1 कटोरी लेना है, उसमें दो चम्मच बेसन और दो चम्मच कच्चा दूध लेना है। दोनों को अच्छी तरह से मिला लेना है और एक अच्छा पेस्ट बना लेना है।
उसके बाद उस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लेना है। इसे मास्क की तरह पूरे चेहरे पर लगा लेना है। 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से अच्छे तरीके से धो लेना है।
आप चाहे तो इस पेस्ट में हल्दी भी मिला सकते हैं यदि आपकी स्किन के लिए हल्दी सही हो। हल्दी बहुत ही गुणकारी होती है।
परंतु यदि हल्दी को अपने चेहरे पर लगाते हैं। तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि धूप में ना जाए धूप में जाने से चेहरा और भी काला पड़ सकता है।
3. बादाम के तेल से चेहरे पर निखार लाने का तरीका
आप जानते होंगे कि बादाम हमारी सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे चेहरे के चमक और निखार के लिए भी बहुत ही लाभदायक है।
बादाम के तेल में कुछ ऐसे तत्व एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो हमारे त्वचा की हेल्थ को बहुत ही जल्दी रिड्यूस करता है उसे हेल्दी बनाने में मदद करता है। अब इसे उपयोग कैसे करना है आइए जानते हैं।
सबसे पहले गर्म पानी में एक तौलिए को भिगोना है। उसके बाद अपने चेहरे पर हल्के से रखकर भाग देना है।
5 मिनट के बाद अपनी हथेली में एक चम्मच बादाम का तेल लीजिए। और उसके बाद अपने चेहरे पर उसे लगाकर हल्के हल्के हाथ से मसाज कीजिए।
रोज रात को सोने से पहले यह विधि करने से आपके चेहरे में चमक और निखार तो लाएगा है। साथ ही साथ आपके त्वचा को टाइट भी करेगा क्योंकि इसमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं।
ये चेहरा पर निखार लाने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।
4. एलोवेरा जेल को निखार के लिए कैसे इस्तेमाल करें
एलोवेरा जेल हमारे त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडा करता है।
एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज एवं हाइड्रेटिंग पावर अधिक मात्रा में होता है।
जो हमारे त्वचा को मुरझाए रखने से बचाता है।
यह ड्राई स्किन वालों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। त्वचा को सॉफ्ट तथा हाइड्रेटिंग रखने में मदद करता है।
चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल कैसे करना है। एक कटोरी में एलोवेरा जेल लेना है थोड़ी मात्रा में। उसके बाद अपनी उंगलियों से पूरे चेहरे पर लगा लेना है।
20 मिनट तक लगे रहने देना है, उसके बाद ठंडे पानी से धो लेना है।
5. दही और नींबू से चेहरे पर निखार लाएं
दही स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता है। दही लगाने से चेहरे पर निखार आता है। दही डेड स्किन सेल्स को निकालता है। नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो मेलेनिन को कम करता है।
अधिक मात्रा में नींबू का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं करना चाहिए। परंतु दही और नींबू का इस्तेमाल सही मात्रा में लगाने पर यह चेहरे पर निखार और उसे सुंदर बनाता है।
तो चलिए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करें।
एक कटोरी में दो चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस अच्छी तरीके से मिला ले। उसका पेस्ट बनाकर अपने पूरे चेहरे पर मास्क की तरह लगा ले। 15 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो ले।
याद रहे इसके बाद आप साबुन का प्रयोग आधे घंटे तक ना करें। इसका असर बरकरार नहीं रहता। यदि साबुन का इस्तेमाल करते है तो।
6. काफी पाउडर और चीनी से निखार लाएं
कॉफी पाउडर से काफी लाभ होता है। कॉफी पाउडर स्किन पर लगाने से चेहरे पर निखार ही नहीं बल्कि चेहरे पर कसाव लाता है। तथा धूप की किरणों से भी बचाता है। चीनी स्किन के लिए बहुत ही अच्छी होती है।
कॉफी पाउडर और चीनी का मिश्रण स्किन के लिए काफी लाभदायक होता है। चलिए जानते हैं की इसे कैसे इस्तेमाल करें।
सबसे पहले गर्म पानी में एक तौलिए को भिगोए उसके बाद हल्के से तौलिए को अपने चेहरे पर रखें और चेहरे को भाप दें। इसके बाद एक चम्मच कॉफी पाउडर, आधा चम्मच चीनी आर एक चम्मच पानी का मिश्रण बना ले।
उसके बाद उस अपने पूरे चेहरे पर लगा ले। लगाने के बाद हल्के हल्के हाथों से स्क्रब करें। यह विधि 15 मिनट तक करें। उसके बाद चेहरे को अच्छे तरीके से धो लें।
इस विधि को आप सप्ताह में तीन बार करें। आपके चेहरे पर चमक तथा निखार आने लगेगा।
7. शहद और दही से त्वचा पर निखार लायें
शहद हमारे शरीर के लिए ही नहीं बल्कि हमारे त्वचा के लिए भी बहुत ही अच्छी होती है। दही स्किन के डेड स्किन सेल्स को निकालता है और उसमें निखार लाता है। चलिए अब जानते हैं इसे कैसे प्रयोग करें।
एक कटोरी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही ले। एक बढ़िया पेस्ट बनाकर उसे अपने चेहरे पर लगा ले। 20 मिनट तक इसे लगे ही रहने दे। उसके बाद ठंडे पानी है से चेहरे को अच्छी तरह धुले।
इसके पश्चात साबुन का प्रयोग आधे घंटे के लिए ना करें। इससे आपके चेहरे की चमक और निखार दोनों ही आएंगे। इस विधि को सप्ताह में कम से कम दो बार कर सकते हैं।
8. टमाटर और बेसन से चेहरे को निखारिये
टमाटर और बेसन के मिश्रण को नेचुरल एक्सफोलिएटर भी कह सकते हैं। टमाटर और बेसन के मिश्रण से रोम छिद्र खुल जाते हैं और स्किन को अंदर तक साफ करते हैं।
यह चेहरे का निखार बढ़ाने में मददगार होता है। चलिए जानते हैं इसे कैसे प्रयोग करें। एक कटोरी में टमाटर के रस को अच्छी तरीके से निकाल ले उसमें एक चम्मच बेसन मिलाएं।
दोनों का मिश्रण तैयार कर लें। फिर इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर अच्छी तरीके से लगा ले। 15 से 10 मिनट तक लगे रहने दे उसके बाद धीरे धीरे अपने हाथों से स्क्रब करते हुए फेस पैक को निकाल ले।
और ठंडे पानी से धो ले।
अब यहां ध्यान देने वाली चीज यह है की ड्राई स्किन और सेंसेटिव स्किन वाले लोग इस फेस पैक को ना लगाएं।क्यों कि यह oil कंट्रोल करता है।
9. चीनी और नींबू का रस
चीनी और नींबू का रस चेहरे को निखार आता है। परंतु इसे इस्तेमाल सही तरीके से करने पर यहां काम करता है।
एक कटोरी में दो से तीन चम्मच चीनी तथा डेढ़ से दो चम्मच नींबू का रस मिला ले। उसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें। चीनी घुल जाने तक यह प्रोसेस करते रहे।
10 से 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर ले।
10. मलाई से चेहरे पर निखार पायें
जिन लोगों के ड्राई स्किन होती है उन लोगों के लिए यह विधि बहुत लाभदायक है। मलाई चेहरे पर चमक और निखार दोनों ही लाता है।
जब स्किन ड्राई होती है तो उस पर चिकनाहट की आवश्यकता होती है। और उस चिकनाहट की आवश्यकता को मलाई पूरी करती है।
तो आइए जानते हैं इस विधि को कैसे करें। एक कटोरी में मलाई ले और रुई से उसे अपने पूरे चेहरे पर लगा ले।10 से 15 मिनट के बाद उसे अपने चेहरे पर मिलाते हुए ठंडे पानी से धो ले।
चिकनाहट की वजह से चेहरे पर निखार आ जाता है। यह सिर्फ रूखी त्वचा वालों के लिए उपयोगी है।
सलाह :
गोरा चेहरा हर किसी की चाहत होती है। सभी लोग खुद को आकर्षक दिखाना चाहते हैं। गोरा चेहरा होने से काफी प्रभाव पड़ता है ऐसा आपने टीवी शो और ऐड मैं जरूर देखा होगा।
परंतु यह सही नहीं है जो रंग प्राकृतिक होता है वह सबसे बेस्ट होता है। परंतु कुछ हद तक अपने स्किन टोन को लाइट कर सकते हैं।
गोरा चेहरा होने के लिए ना सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट बल्कि घरेलू सामान से भी किया जा सकता है।हमें इस बात का जरूर ध्यान देना चाहिए की अपने चेहरे की सफाई कम से कम दिन में दो बार जरूर करें।
ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट ना यूज़ करें। तेल मसाला वाले भोजन को काफी हद तक परहेज करें।
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
जितना हो सके उतना आप अपनी स्किन को धूप से बचाएं। धूप में जाते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें। ज्यादा मेकअप का प्रयोग अपने चेहरे पर ना करें।
जितना हो सके अपने चेहरे को एक्सफोलिएट होने दे। क्योंकि आपकी स्क्रीन की रोम छिद्रों को भी सांस लेने की जरूरत होती है। जिससे चेहरे पर निखार चमक बरकरार रहते हैं।