चेहरे पर खुजली और दाने का उपाय क्या है? What is the Remedy for itching and rash on face in Hindi? हमारे चेहरे की स्किन बहुत ज्यादा नाजुक होता है। हमे इसका खास ख्याल रखना चाहिए।
चेहरे पर खाज, खुजली होने के कारण और इलाज क्या हैं? जब आप कहीं बाहर जाती हैं और धूप लगता है आपके चेहरे की स्किन के लिए बिलकुल भी सही नही है।
धूल, मिट्टी हमारे चेहरे पे चिपक जाती है और इससे हमारी स्किन डैमेज होने लगती है। हमारे चेहरे पे दाने निकलने लगते हैं और धूल मिट्टी की वजह से चेहरे पे खुजली होने लगता है।
खुजली अगर अधिक होने लगती है तो चेहरे पे दाने भी निकलने लगते हैं। इसके लिए लोग ना जाने कितने पैसे खर्च करते हैं। जिससे वो अपने चेहरे के खुजली दाने को खत्म कर सकें।
लेकिन आज BeautyVender.com आपके लिए एकदम मुफ्त घरेलू नुस्खे लाया हैै। जिससे आप अपने चेहरे की खुजली और दाने को खत्म कर सकेंगे वो भी बिना किसी कैमिकल के।
ये पढ़ें –
> चेहरे पर ग्लो बढ़ाने के घरेलु उपचार
> चेहरे के दाग धब्बे हटाने के उपाय
त्वचा पर खुजली होने के कारण और खुजली का इलाज

हमारे चेहरे को खास देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि ये बहुत ही अधिक नाजुक होते हैं। जब आप कहीं बाहर जाती हैं तो मेकअप करके जाती हैं। बाहर धूल मिट्टी उड़ती रहती है।
क्योंकि मिट्टी के कण बहुत छोटे होते हैं, वो हमेशा उड़ते रहते हैं और हमारे चेहरे पा चिपक जाते हैं। और इससे हमारे त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। जिससे पसीना बाहर नही निकल पाता है।
और धीरे-धीरे ये बड़ी परेशानी बन जाती है। जिससे हमारे चेहरे पे खुजली होने लगती है और दाने भी निकलने लगते हैं। चेहरे पे खुजली होने का कारण गलत मेकअप प्रोडक्ट भी हो सकता है।
ये खुजली दाने का रूप ले लेती है जिससे हमारे सुंदरता पे बहुत असर पड़ता है हमारा पूरा चेहरा खराब हो जाता है। खुजली और दाने से निजात पाने के लिए हम बहुत से क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। जिसमे कैमिकल इस्तेमाल होते जो हमारे स्किन को नुकसान पंहुचा सकता है।
लेकिन अगर आप कोई पैसा नही खर्च करना चाहती है और ना ही किसी कैमिकल युक्त क्रीम का इस्तेमाल करना चाहती हैं। तो हम आपके लिए लाएं हैं एकदम मुफ्त और बहुत ही असरदार घरेलु उपाय। जिससे आप अपने चेहरे के खुजली और दाने से छुटकारा पा सकती हैं।
तो चलिए जानते हैं चेहरे पर खुजली और दाने दूर करने के घरेलु उपाय के बारे में। उससे पहले कुछ जरूरी बाते हैं जिन्हे आपको हमेशा ध्यान रखनी चाहिए।
आपको अपने चेहरे को कम से कम दिन में 3 बार फेसवॉश या साबुन से धुलना चाहिए। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको 2 बार ही फेसवॉश से धुलना चाहिए। और अगर आपको स्किन ऑयली है तो आपको जरूर 3 बार धुलना चाहिए। चेहरे को धुलने के बाद हमेशा सूती कपडे में ही चेहरा पोछना चाहिए।
1. चंदन और मुल्तानी मिट्टी
चंदन के गुणों के बारे तो आपको पता ही होगा। चंदन के अनेकों गुण हैं। आपको ये भी पता होगा कि चंदन का उपयों ब्यूटी प्रोडक्ट मे किया जाता है। चेहरे का निखर बढ़ने में भी किया जाता है
और मुल्तानी मिट्टी भी बहुत ही गुणकारी है। मुल्तानी मिट्टी से भी हमारा चेहरा निखरता है। लेकिन आज हम इसके एक और गुण के बारे में बताने वाले हैं।
आप चंदन और मुल्तानी मिट्टी से अपने चेहरे की खुजली को खत्म कर सकती हैं। कैसे चलिए जानते हैं इसके लिए आपको 1 चम्मच चंदन का पाउडर लेना है।
आज पाउडर नही है तो चंदन की लकड़ी को घिस के पाउडर बना लें और इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मट्टी लें। इन दोनो को थोड़ा पानी डाले पेस्ट बना लें। और अब इस पेस्ट को अपने पूरे फेस पे अच्छे लगाएं।
इससे आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी। और आपके चेहरे के दाने भी खतम हो जाएंगे। ऐसा आपको 7 दिनों तक करना होगा। इससे आपके चेहरे पर खुजली और दाने दूर हो जायेंगे।
2. एलोवेराऔर गुलाबजल का पेस्ट बनाये
एलोवेरा बहुत ही ठंडा होता है और इसके गुण भी अनेक हैं। इसे बहुत से साबुन क्रीम में इस्तेमाल किया जाता हैं। इसी तरह आज हम आपको इसके एक और जादू के बारे में बताएंगे।
उससे पहले जानते हैं गुलाबजल के गुणों के बारे में। गुलाबजल हर लड़की इस्तेमाल करती है। लेकिन अभी तक शायद ही किसी को पता होगा इससे आप अपने चेहरे के दाने खुजली को भी खतम कर सकते हैं।
इसके लिए आपको चाहिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल। अगर आपके पास फ्रेश एलोवेरा है तो उससे जेल निकाल लीजिए। और अगर नही हैं तो आप मार्केट से एलोवेरा जेल ले सकती हैं।
1 चम्मच एलोवेरा जेल में आपको 1 चम्मच गुलाबजल मिलाना हैं। अच्छे से इन दोनो को मिलने के बाद अपने चेहरे पे अच्छे से लगाएं। और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को धुल लीजिए। ऐसा आपको 7 दिनों तक करना होगा।
आपको एकदम ही अच्छा रिजल्ट मिलेगा। इसे लगाने के बाद आपको कुछ और ट्राई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
3. शहद और नींबू का रस मिलाएं
शहद गुणों से भरा होता है। शहद खाने से हमारे खून को फिल्टर होता है। जिससे हमारी स्किन में प्राकृतिक चमक आ जाती है।
लेकिन आज हम आपको इसके एक ऐसे गुण के बारे मे बताने जा रहे हैं जो शायद आपको पहले नही पता होगा। शहद से आप अपने चेहरे की खुजली जलन खत्म करके अपने चेहरे को सुंदर बना सकती हैं।
लेकिन अगर आप शहद के साथ नींबू का इस्तेमाल करती हैं तो आपके खुजली से होने वाले दाने भी एकदम ही गायब हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे इसका इस्तेमाल करना हैं।
इसके लिए आपको चाहिए 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस। इन दोनो को अच्छे से मिला लीजिए और अपने पूरे चेहरे पर मिला लिजिए।
5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें उसके बाद अपने फेस को ठंडे पानी से धुल लिजिए। ऐसे ही आपको 7 दिनों तक करना होगा। पहले ही दिन आपको बहुत फायदा होगा। ये आपके चेहरे की खुजली को तो दूर करेगा। साथ ही दाने और दाग को भी खत्म करेगा।
4. तुलसी के पत्ते का पेस्ट
तुलसी तो गुणों की खदान है। तुलसी के पत्ते, पेड़, जड़, बीज सब आयुर्वेदिक दवाओं में इस्तेमाल किए जाते हैं। आज इसके पत्तों से हम अपने चेहरे की खुजली और दानों को कैसे दूर कर सकते हैं हम बताने वाले हैं।
तो देर किस बात की चलिए जानते हैं की कैसे आप अपने चेहरे की खुजली और दाने की परेशानी से मुक्ति पा सकती हैं। तुलसी के पत्ते का पेस्ट बनाने के लिए आपको तुलसी को 20-25 पत्तियां लेनी है। आप और भी ले सकती हैं।
अगर ज्यादा पेस्ट चाहिए तो ज्यादा पत्तियां लेनी पड़ेंगी। अब इन पत्तो को पीस लिजिए। पीसने के बाद पेस्ट को अपने चेहरे पे अच्छे से लगाइए। 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद अपने चेहरे को धुल लिजिए।
ऐसा आपको 5 दिनों तक करना होगा। इससे आपके चेहरे पर खुजली और दाने गायब हो जाएंगे।
5. दही और हल्दी से खुजली गायब करें
बहुत से लोग दही को पेट की जलन को खत्म करने के लिए खाते हैं। क्योंकि दही बहुत ठंडा होता है। दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया हमारे शरीर और स्किन दोनो के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
क्या आपको पता है दही से आप अपने चेहरे की खुजली और दाने को खत्म कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं की कैसे। इसके लिए आपको हल्दी पाउडर चाहिए। क्योंकि हल्दी में एंटीबॉयटिक गुण होते है।
इससे स्किन की एलेर्जी को खत्म किया जा सकता है। इस नुस्खे के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच दही और 2 चुटकी हल्दी पाउडर।
इन दोनो को आप मिक्स कर लिजिए। मिक्स करने के बाद अपने पूरे फेस पे अच्छे से लगाएं और 10 मिनिट के लिए छोड़ दें। उसके बाद अपने फेस को पानी से क्लीन कर लिजिए और पोंछ लीजिए।
ऐसा आपको 1 हफ्ते तक करना होगा। इस नुस्खे के इस्तेमाल से आपके दाने और खुजली एकदम गायब हो जाएंगे।
6. नीम का पत्ते से चेहरे की खुजली दूर करें
नीम जितना कड़वा होता है उतना ही फायदेमंद भी। क्या आपको पता है, नीम में बैक्टीरिया को मारने का पावर बहुत ज्यादा होता है। नीम के पत्तो का उपायों ब्यूटी परसाधनो में बहुत अधिक किया जाता है।
आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप घर पर ही नीम का फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको नीम की पत्तियों को पीस लेना है और इसमें कुछ भी नहीं मिलना है।
क्योंकि नीम ही काफी है आपके चेहरे की खुजली दाने वाले बैक्टीरिया को मारने के लिए। नीम के पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर 5 मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद अच्छे से चेहरे को धुल लिजिए।
पानी से ही नही बल्कि साबुन से भी। क्योंकि नीम बहुत कड़वा होता है इसकी कड़वाहट सिर्फ पानी से नही जायेगा। और अगर आपको इसका पेस्ट नही लगाना तो कोई बात नहीं।
नीम के पत्तो को आप पानी में उबाल लिजिए। उसके बाद पानी से सारे पत्तो को छान लिजिए। अब इस पानी को रख दीजिए। और जब भी आपको अपना मुंह धुलना हो इसी पानी से धुलें।
ऐसा आपको 7 दिनों तक करना होगा। 2-3 दिनों में ही आपको चेहरे की खुजली दाने से राहत मिल जाएगी। अगर आप नीम का पेस्ट लगा रही हैं तो इसे दिन में 1 बार लगाना है और 1 हफ्ते तक लगाना होगा।
ये भी पढ़ें –
> क्या खाने से चेहरा चमक सकता है
> छोटी आँखों को बड़ी करने के उपाय
सलाह :
हमने आपको जो नुस्खे बताए हैं वो एकदम ही काम करेगा और आपको बहुत अच्छा रिजल्ट देगा। ऐसे ही आपकी त्वचा की देखभाल करने के लिए BeautyVender.com आपके साथ हमेशा है।