चेहरे पर चमक लाने के लिए योग तो बहुत से हैं। पर हम आपको बेहतरीन और जल्द से जल्द कारगर योग के बारें में सटीक जानकारी देंगे।
क्योंकि BeautyVender.com है ही आपकी हर सवालों का जवाब देने के लिए। आपने अक्सर टीवी शो और तमाम तरह के Advertisement जरूर देखा होगा।
सुंदर चमकती दमकती त्वचा को परंतु यह देखकर यह भी महसूस करते होंगे। काश हमारी त्वचा भी ऐसी होती। बहुत कर लिए इस्तेमाल तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स को, तमाम तरह के ट्रीटमेंट को। फिर भी उसका फायदा कुछ खास देखने को नहीं मिला।
तो चलिए बिना किसी Beauty Products या Cosmetic Treatment के अपनी त्वचा को बेहद सुंदर और चमकदार हेल्दी स्किन बनाने के कुछ ऐसी योग के बारे में जो आपके सपनों जैसी त्वचा ला सकती है।
आपके चेहरे की चमक को बढ़ाने और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए जानते हैं योग की शक्तियों को।
ये पढ़ें –
> चेहरे पर चमक बढ़ाने के घरेलू उपाय
> होंठों पर लम्बे समय तक लिपस्टिक टिकाने के उपाय
कौन से हैं वह योग जिससे चेहरा चमकदार बन जाएगा?

चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए आप आज ऐसे योग के बारें में जानेंगी। जिसमे आपका बिना खर्च के बहुत कुछ पा सकती हैं। आपने योग के बारे में तो सुना और समझा भी होगा।
पर क्या कभी उन योग को सही तरह से करके लाभ उठा पाए हैं?
योग द्वारा आपका चेहरा ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य भी अच्छा हो जाएगा। आपके शरीर की बनावट को बदल सकता है योग।
जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगा आपको और आकर्षित बनाएगा। आइए जानते हैं उन योग और उनके फायदे के बारे में।
1. हलासन योग द्वारा चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएं
हलासन एक ऐसा योग है जो आपके पेट से संबंधित रोगों को जैसे- कब्ज,पाचन क्रिया सही से ना होना, आदि प्रकार की बीमारियों से मुक्त करता है।
हलासन योग से मोटापे की समस्या भी दूर होती है। पेट बाहर आने की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। पाचन क्रिया भी मजबूत बनाता है।
हमारे त्वचा पर होने वाले सभी प्रकार के परेशानियों से मुक्ति दिलाता है। चेहरे पर कील मुंहासे जैसी परेशानियां तो कभी-कभी पेट से संबंधी रोगों की वजह से होती हैं।
इस योग द्वारा आपकी त्वचा पर हो रहे परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
2. त्रिकोणासन से चेहरे पर चमक तथा निखार लाएं
त्रिकोणासन से कमर दर्द कम होता है। यह मोटापे को घटाता है साथ ही डायबिटीज वाले मरीजों के लिए बहुत ही लाभदायक है।
यह मधुमेह को कंट्रोल करता है। त्रिकोणासन से चेहरे की परेशानियां दूर होती हैं। दाने और मुंहासे नहीं होते हैं। चेहरे को चमकदार बनाता है।
इस आसन को रेगुलर करने से आपके शरीर की लंबाई भी बढ़ाई जा सकती है।त्रिकोणासन एक ऐसा योग भी है जिसे सही से किया जाये, तो शरीर को स्वस्थ और चेहरे पर चमक जल्दी बढ़ाने में कारगर है।
3.अनुलोम-विलोम योग द्वारा चेहरे की रौनक बढ़ाएं
अनुलोम विलोम योग का सीधा अर्थ है नाक का दाया छिद्र तथा विलोम का अर्थ नाक का उल्टा छिद्र होता है।इस योग से नाक के दाएं छिद्र से सांस लेते हैं और बाएं नाक के छिद्र से सांस बाहर निकालते हैं।
और हाँ इसमें एक और खासियत है, इस योग से आप तनाव और चिंता मुक्त हो जाते हैं। इस योग से थकान ,आलस ,ज्यादा निंद्रा आना तथा सुस्ती जैसे कारण को दूर करता है।
यह शरीर के ब्लड सरकुलेशन मोड को बढ़ाता है आपके मस्तिष्क को तेज करता है। चेहरे की चमक को बढ़ाता है। चेहरे के रुधिर प्रवाह संतुलन में मदद करता है। जिससे आपकी त्वचा में निखार और चमक आ जाती है।
4. शीर्षासन योग से चेहरे पर चमक बढ़ाएं
शीर्षासन एक काफी चमत्कारी और लाभकारी आसान है। जो आपके शरीर के हर अंगों पर काफी प्रभाव डालती है।
शीर्षासन से सिर में रक्त की कमी को बढ़ाता है। इसलिए सिर से जुड़े सभी संवेदी अंग जैसे -आंख ,कान आदि के लिए लाभकारी होता है।
यह आपके चेहरे पर रौनक बढ़ाता है। चेहरे की रुधिर प्रवाह संतुलन में करता है। यह चेहरे के साथ-साथ बाल का झड़ना भी रोकता है। याद रहे इस आसन को पीरियड्स में ना करें।
5. धनुरासन योग से चेहरे को चमकदार बनाये
धनुरासन योग ब्लड सरकुलेशन को ठीक करता है। रीढ़ की हड्डी में दर्द को कम करता है तथा लचीला बनाता है। पाचन तंत्र को ठीक करता है। धनुरासन योग मोटापे को कम करता है। चर्बी को दूर करता है।
कब्ज और बदहजमी की परेशानी से मुक्ति दिलाता है। चेहरे पर निखार आता है और चमक बढ़ाता है। महिलाओं को पीरियड से संबंधी परेशानियों को दूर करता है।
6. पद्मासन योग से चेहरे को सुंदर बनाएं
पद्मासन साइटिका ,जोड़ो की परेशानियों में छुटकारा दिलाता है। पीरियड्स के दर्द को दूर करता है। पद्मासन योग से मस्तिष्क को शांत ,शरीर में उर्जा बनाए रखना ,अच्छी नींद आदि में लाभ मिलता है।
चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है तथा चेहरे की स्किन में खिंचाव पैदा करता है।
7. सर्वांगासन योग चेहरे पर रौनक लाएं
शरीर के ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाता है। सर्वांगासन योग से कब्ज और बदहजमी जैसे पेट संबंधी बीमारियों को दूर करता है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
इस आसन को करने से थायराइड की परेशानी से छुटकारा मिलता है।
इस आसन से पेट के सभी आंतरिक समस्या जैसे- महिलाओं में बांझपन और गर्भपात महावारी से संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है।
यह आसन चेहरे को निखार आता है तथा इस त्वचा की झुर्रियों ,फाइन लाइंस, रिंकल को दूर करता है। चेहरे पर कसाव पैदा करता है।
8. शवासन योग द्वारा चेहरे को निखारे
इस योग की मदद याददाश्त तेज करने में भी होती है। इस योग से तनाव ,थकान आदि शरीर की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
ब्लड सरकुलेशन, डायबिटीज आदि बीमारियों के लिए लाभदाई होता है। चेहरे की रंगत में निखार आता है तथा त्वचा में चमक लाता है।
ये भी पढ़ें –
> सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं
> चेहरे के दाने हटाने के घरेलू उपचार
सलाह :
योगासन हमारे जीवन शैली की एक मुख्य कड़ी है। जिसका हमें रोजाना पालन करना चाहिए। यदि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क चाहिए तो योगासन रोज करना चाहिए।
यह हमारे शरीर के अंदरूनी हिस्से में ही नहीं बल्कि शरीर के बाहरी हिस्से में भी असर दिखाता है। सुंदर चेहरा सुंदर बदन हर इंसान की चाहत होती है। और यह सिर्फ रोजाना योगाभ्यास से ही हो सकता है।