चेहरे पर चमक बढ़ाने के घरेलू उपाय? स्किन को ग्लोइंग बनाये पर कैसे? How to make glowing skin with home remedies in Hindi क्या ऐसे सवालों के जवाब आप खोज रही है। तो समझिये आपको जवाब मिलने वाला है।
BeautyVender.com पर आपके सवाल step by step जवाब मिलेगा। तो चलिए जानते हैं।
आज के मॉर्डन जमाने में खूबसूरती का बहुत महत्व है हर कोई चाहता है कि वो बहुत खूबसूरत दिखे जहां सुंदरता की बात आतीं है।
लोग गोरेपन की बात करते हैं गोरापन तो जरूरी है, साथ ही साथ स्किन में चमक होना भी बहुत जरूरी है। अगर हमारा चेहरा glow करता है चमकता है। तो अपने आप लोगो का ध्यान खींच लेता है।
अब सवाल ये है की चमकता हुआ ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं।
तो परेशान मत होइए हम लाएं हैं, आपके लिए एकदम ही सस्ता और बहुत ही असरदार चेहरे को चांद सा चमकाने वाले घरेलू नुस्खे। देर किस बात की जानते हैं चेहरे पर चमक बढ़ाने के उन बेहतरीन उपायों को।
चेहरे की चमक गायब होने के कारण
चेहरे के चमक खत्म होने के कई कारण है। पानी कम पीना अगर हम कम पानी पीते है, तो हमारे चेहरे का glow खत्म होने लगता है। इसलिए हमें ज्यादा पानी पीना चाहिए।
हमारे चेहरे के चमक को खत्म करने का दिनचर्या का खराब होना बहुत बड़ा कारण होता है। इसलिए अपनी दिनचर्या को सही देखें। सबसे बड़ी वजह ज्यादा मेकअप करना।
आपको तो पता ही होगा जो मेकअप प्रोडक्ट होते हैं उनमें कैमिकल का इस्तेमाल होता है। जो हमारी स्किन के चमक को खत्म कर देता है।
चेहरा चमकदार और स्किन को ग्लोइंग कैसे बना सकते हैं?

चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जो आपको देंगे एक नेचुरल ग्लोइंग स्किन वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। हम जो टिप्स आपको बताने जा रहे हैं वो एकदम ही सस्ताऔर बहुत ही ज्यादा कारगर है।
बस एक बार इन नुस्खों को आजमा के देखिए जादू ही हो जायेगा आपके चेहरे पे। चलिए बिना देर किए उन टिप्स को बताना शुरू करते हैं।
1. पके हुए पपीते से लाएं चेहरे पर ग्लो
पपीता बहुत ही कारगर नुस्खा है। बस 7 दिनों तक इसका इस्तेमाल कीजिए, फिर देखिए इसका कमाल।इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको चाहिए, पके हुए पपीता के कुछ टुकड़े।
अब इन टुकड़ों को आप अपने चेहरे पर अच्छे से लगाइए। जब अच्छे से पपीता आपके चेहरे पर लग जाए। तो आपको हल्के हाथो से थोड़ा अपने चेहरे का मसाज करना है। मसाज लगभग 3 मिनट करना है।
उसके बाद ऐसे ही 5 मिनट के लिए छोड़ देना है। 5 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से ठंडे पानी से धुल के पोंछ लेना है। आपको फर्क तुरंत ही नजर आ जायेगा। आपका चेहरा एकदम स्मूथ हो जाएगा।
2. एलोवेरा में मिलाएं बस ये एक चीज और आप का चेहरा चमक उठेगा।
एलोवेरा का इस्तेमाल बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट में होता है। ये हमारी स्किन को नमी देता है, इसका इस्तेमाल dry skin के लिए बहुत अच्छा होता है।
वैसे तो किसी भी टाइप के स्किन वाले इसका इस्तेमाल कर सकते है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं, की आप ऐलोवेरा और गुलाबजल से अपने चेहरे की चमक बढ़ा सकती है।
इसके लिए आपको चाहिए फ्रेश एलोवेरा। अगर फ्रेश नही है तो एलोवेरा जेल भी आप ले सकते है। और आपको चाहिए गुलाबजल। सबसे पहले अगर फ्रेश एलोवेरा है।
तो उसको छिल के उसके गूदे को निकाल लें अगर जेल है, तो 1 चम्मच जेल ले लें। फिर उसमें 1 चम्मच गुलाबजल मिला ले, इसको अच्छे से मिलाएं।
उसके बाद अपने चेहरे पर लगा के 5 min tak मसाज करें। फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दे। उसके बाद चेहरे को अच्छे से धुल लें। ऐसा आपको 10 दिनों तक करना होगा। इससे आपका चेहरा एकदम चमकने लगेगा।
चेहरे पर चमक बढ़ाने के लिए ये उपाय बहुत ही बेहतरीन है।
3. शहद से पाए चेहरे पर चमकदार त्वचा
ये बहुत ही आसान नुस्खा है और कारगर भी। तो जानते है इसका इस्तेमाल कैसे करना है। सबसे पहले चेहरे को किसी साबुन या फेसवॉश से धुल के पोंछ लें।
जब चेहरा सुख जाए तो 1 चम्मच शहद लेके, अपने चेहरे पे अच्छे से लगाएं। 15 मिनट ऐसे चेहरे पे लगाएं रहिए, जब सूख जाए तो धुल लीजिए। आपको ऐसा दिन में सिर्फ़ 1 बार करना है।
4. बादाम के तेल के मसाज से स्किन को ग्लोइंग करें
बादाम में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन e पाया जाता है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।
हम आपको बताने जा रहे है। कैसे आप बादाम के तेल से साइन करता हुआ चेहरे पा सकती हैं। तो इसके लिए आपको चाहिए बादाम का तेल। जो मार्केट में आसानी से आपको मिल जायेगा।
सबसे पहले आप अपने चेहरे को क्लीन कर ले। मतलब अच्छे से धुल के पोंछ लें। जब चेहरा सूख जाए तो थोड़ा सा बादाम का तेल ले, और चेहरे पे मसाज करें।
हल्के हाथो से चेहरे पे गोल गोल घुमाते हुए 3 मिनट तक करना है। और हां ये आपको रात में करना है।
मसाज करने के बाद ऐसे ही रात भर छोड़ दीजिए।
सुबह उठके अच्छे से चेहरे को किसी फेसवॉश या साबुन जो भी आप इस्तेमाल करती हों उससे धुल लीजिए। ऐसा आपको 7-10 दिनों तक करना होगा, आपको इसका असर जरूर दिखेगा।
5. शहद और केले से अपने फेस को ग्लोइंग बनाए
ग्लोइंग स्किन पाना सबकी चाहत होती हैं। अगर आपके चेहरा का glow भी कहीं खो गया है, तो बिलकुल परेशान मत होइए।
सिर्फ 2 चीजों से चेहरे को ग्लोइंग बना सकती है। इसके लिए आपको चाहिए, आधा केला, अब 2 चम्मच इसको इस्तेमाल कैसे करना है ये बताते हैं।
केले को 2 भागो में काट लीजिए। अब 1टुकड़े को अच्छे से मसल लीजिए। अब मसले हुए केले में 2 चम्मच शहद डाल के अच्छे से मिलाएं।
अब आप इस मिक्सर को चेहरे पे अच्छे से लगा के 1 मिनट मसाज करें। ऐसा आपको 5-10 दिनों तक करना है। उसके बाद आपका चेहरा ऐसा glow करने लगेगा, की लोग आपसे पूछने लगेंगे इस ग्लोइंग का राज क्या है।
6. आलू और शहद से पाएं चमकता हुआ चेहरा
ये नुस्खा आपको जरूर आजमाना चाहिए यकीन मानिए जादू ही हो जायेगा। तो चलिए जानते कैसे आलू और शहद लगा के चेहरे को चमका सकती हैं।
इसके लिए आपको चाहिए, एक छोटा सा आलू और 1 चम्मच भर के शहद। आलू को छील के पीस लीजिए या कद्दूकस कर लीजिए। और आलू के रस को निकल लीजिए।
आलू के रस में शहद को मिला दीजिए अब आपका पेस्ट तैयार है। अब आप इसको पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाइए।
लगाने के बाद 15 मिनट तक छोड़ दें ,15 मिनट बाद फेस को धुल लें। ऐसा नियमित आपको 7-10 दिनों तक करना होगा।
7. कोकोनट ऑयल से स्किन को ग्लो बनाये
कोकोनट ऑयल के बहुत से बेनिफिट हैं इसमें विटामिन F ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, इसमें एंटीबैक्ट्रियल गुड पाया जाता है। नारियल तेल हमारे चेहरे को हाइड्रेट करने का काम करता है, ये हमारी स्किन को नमी देता है।
अब जानते हैं इसे use कैसे करना है?
इसके लिए आपको चाहिए सिर्फ नारियल का तेल, रात को सोने से पहले आपको अपने चेहरे को अच्छे से धुल लेना है।
उसके बाद कोकोनट ऑयल को लेके अपने चेहरे पे हल्के हाथों से मसाज करना है। 3 मिनट तक फिर आपको ऐसे ही बिना चेहरे को धुले सो जाना है।
और सुबह उठने के बाद अच्छे से किसी साबुन या फेसवॉश जो आप हमेशा इस्तेमाल करती हों। उससे चेहरे को धुल लीजिए।
ऐसा आपको 7-10 दिनों तक करना होगा। ऐसा करने से आपके स्किन को नमी मिलेगी और आपका चेहरा चमक जायेगा।
8. चुटकी भर हल्दी और मलाई से चमकाएं चेहरा
इस नुस्खे से आप बहुत ही जल्दी अपने चेहरे को चमका सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए हल्दी और मलाई हल्दी में एंटीबॉयटिक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
और मलाई हमारी स्किन को नमी के साथ निखार भी देती है,चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल कैसे करना है। आपको 1 चुटकी हल्दी लेना अब उसमे 1चम्मच दूध की मलाई मिलनी है अब आपका मिक्सचर तैयार है।
आप अपने चेहरे को क्लीन कर लीजिए उसके बाद इस मिक्सचर आप अपने पूरे फेस पे लगाइए। ऐसा आपको रात में करना होगा लगा आप सो जाइए। सुबह उठ के थोड़ा गुनगुने पानी से चेहरे को धुल लीजिए।
इसका फर्क आपको 2 दिन में ही दिखने लगेगा, लेकिन बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए 7-10 दिनों तक आपको करना होगा।
9. सिर्फ कच्चे दूध से बहुत ही खूबसूरत ग्लोइंग स्किन पाओ
दूध हमारे शरीर को बहुत एनर्जी देता है क्योंकि इसमें बहुत से प्रोटीन, विटामिन्स, कैल्शियम, पाया जाता है। जैसे ये हमारे शरीर को ताकत देता है। वैसे ही ये हमारी स्किन को क्लीन करने का काम करता है।
हम आपको बताने जा रहें हैं, की कैसे आप सिर्फ कच्चे दूध से चेहरे को ग्लोइंग बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नही सिर्फ 2 चम्मच कच्चा दूध चाहिए और थोड़ा सा रुई।
अब आपको रुई से दूध को अपने चेहरे पे अच्छे से लगाइए। ऐसे ही हर रोज आपको इसे दिन में 2 बार लगाना है। लगभग 10-15 दिनों तक, फिर आप खुद दिखेंगी आपका चेहरा कैसे glow करने लगेगा।
10. बकरी के दूध और गुलाबजल से चमकदार Glow करता हुआ Face
ये बहुत ही खास टिप्स है और बहुत ही ज्यादा इफैक्टिव भी। आप तो सुने ही होंगे बकरी का दूध अगर कोई पीता है तो 36 रोग खतम हो जाते हैं।
बहुत सी बीमारियों के लिए डॉक्टर बकरी का दूध पीने के लिए बोलते हैं। पर आज तक कोई ये नही जानता की इससे हम अपने चेहरे को चमका भी सकते हैं।
तो चलिए हम आपके लिए लाए हैं ये बेहतरीन नुस्खा। जिसमे हम आपको बताने जा रहे हैं बकरी के दूध में गुलाबजल मिला के आप अपने चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार कैसे बना सकती हैं।
इसके लिए आपको चाहिए बकरी का फ्रेश दूध 2 चम्मच और 1 चम्मच गुलाबजल। अब दोनो को मिला लीजिए, उसके बाद अपने चेहरे पे लगा लीजिए, ऐसा आपको 10 दिनों तक करना होगा। 10 दिनों में आपका चेहरा फेशियल करने पे जैसे चमकता है वैसे चमकने लगेगा।
सलाह :
चेहरे पर चमक बढ़ाने के उपायों को तो आपने जान ही लिया होगा। हम आपको जो टिप्स बताएं है वो काम करेगा। बस आप नियम से जैसा हमने बताया है वैसे ही करेंगी तो।
लेकिन आपको अपने खान पान पे भी ध्यान देना होगा। और ज्यादा पानी पीना होगा। साथ ही अपनी दिनचर्या को ठीक रखे। हमें पूरा उम्मीद है हमारे नुस्खे आपके लिए लाभकारी होंगे। BEST OF LUCK 🤗