BeautyVender.com
  • Home
  • त्वचा की देखभाल
  • बालों की देखभाल
  • मेकअप
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
No Result
View All Result
  • Home
  • त्वचा की देखभाल
  • बालों की देखभाल
  • मेकअप
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
No Result
View All Result
BeautyVender.com
No Result
View All Result

चेहरे के दाग-धब्बे 7 घरेलू उपाय से गायब करें जो त्वचा बेदाग कर दे?

Best Home remedies to remove blemishes from face n Hindi?

by Eesha Gupta
27 July 2023
in त्वचा की देखभाल

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए घरेलु उपाय कौन कौन से हैं? Best Home remedies to remove blemishes from face? इन्ही सवालों का जवाब आपको घरेलु और जादुई नुस्खों से पता चलेगा।

त्वचा को बेदाग कैसे बनाया जाये? हमारे चेहरे की सुंदरता हमारे लिए बहुत जरूरी होती है। लेकिन इसके लिए सिर्फ गोरापन ही काफी नही होता है।

बहुत से लोग तो गोरे तो होते हैं लेकिन उनके चेहरे पे दाग धब्बे होते हैं। ये दाग धब्बे, दाने से, फोड़े से, मुहासे से या फिर चोट से हो सकते हैं। जो हमारे सुंदरता पे ग्रहण लगाते हैं।

चेहरे के दाग धब्बे मिटाने का दावा बहुत सी क्रीम कपनियां करती हैं। लोग इन क्रीमों का यूज़ भी करते हैं। लेकिन आपको किसी भी क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

क्योंकि इससे हमारे चेहरे की स्किन पतली हो जाती है। और जैसे जैसे हमारा Age बढ़ता है हमारे चेहरे पे झुर्रियां पड़ने लगती हैं।

अब सवाल ये है की बिना क्रीम के कैसे हम चेहरे को बेदाग बना सकते हैं? आज BeautyVender.com आपके लिए ऐसे जादुई घरेलु नुस्खे लाया है। जिससे आपका चेहरे दाग धब्बों से मुक्त हो जायेगा।

ये पढ़ें –

> क्या खाने से चेहरे की चमक बढ़ती है

> चेहरे का निखार बढ़ाने के घरेलू तरीके

Contents show
1 कैसे त्वचा के दाग-धब्बे हटाकर बेदाग चेहरा पा सकते हैं?
1.1 1. आलू का पेस्ट लगाएं
1.2 2. टमाटर और नमक दाग पर लगाए
1.3 3. छांछ से दाग धब्बे को हटाएं
1.4 4. एलोवेरा और गुलाबजल दाग-धब्बे कैसे हटाए
1.5 5. नारियल पानी त्वचा बेदाग बनाएं
1.6 6. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें
1.7 7. कच्चा दूध से चेहरे को बेदाग करें
1.7.1 सलाह :

कैसे त्वचा के दाग-धब्बे हटाकर बेदाग चेहरा पा सकते हैं?

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए घरेलू उपाय. कैसे त्वचा के दाग-धब्बे हटाकर बेदाग चेहरा पा सकते हैं?

आज हम आपको जो नुस्खे बताने जा रहे हैं उनमे न तो कोई केमिकल है न ही ये आपकी स्किन को कोई हानि पहुचायेंगे।

ये एकदम ही नेचुरल है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं ये नुस्खे आपके दाग धब्बों को एकदम ही गायब कर देंगे। और आपका चेहरा बेदाग खूबसूरत हो जायेगा। तो चलिए जानते हैं की कैसे आपके चेहरे को दाग धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।

1. आलू का पेस्ट लगाएं


आलू को आप हमेशा सब्जियों के रूप में इस्तेमाल किये होंगी। लेकिन हम आपको आज इसके एक जादू के बारें में बताने जा रहे हैं।

इसके लिए आपको चाहिए एक आलू। अब आलू को पीस लेना है इसमें और कब नहीं मिलाना है। अब इस आलू के पेस्ट को अपने चेहरे पे लगा लीजिये।

इसे 15 मिनट अपने चेहरे पे लगे रहने दे। 15 मिनट बाद अपने चेहरे को धूल लीजिए और पोछ लीजिये।

ऐसा आपको दिन में एक बार करना है। और लगभग 20 दिन तक करना है। इसके बाद आपके दाग धब्बे गायब होते दिखेंगे।

2. टमाटर और नमक दाग पर लगाए


टमाटर दाग धब्बों को खत्म करने में बहुत ही कारगर होते हैं। कितना भी पुराना दाग धब्बा हो इस नुस्खे से गायब हो जायेगा।

इसके लिए आपको सिर्फ टमाटर और नमक चाहिए। टमाटर को आधे पर से काट लीजिये। अब इस पर चुटकी भर नमक दाल दें। उसके बाद धीरे- धीरे अपने चेहरे पर गोल गोल घूमते हुए 5 मिनट तक लगाएं।

इसके बाद चेहरे को सूखने के लिए 15 मिनट तक छोड़ दीजिये। फिर 15 मिनट बाद चेहरे को धूल लीजिये। आपको इसे 20 दिनों तक करना होगा। इस नुस्खे का फ़र्क़ आपको 1 हफ्ते में ही दिखने लगेगा।

3. छांछ से दाग धब्बे को हटाएं


आज तक आपने अपने चेहरे को गोरा करने के लिए दही का इस्तेमाल किए होंगे।

लेकिन आज हम आपको बताएंगे। दही से बने छांछ को कैसे अपने चेहरे पे लगा के चेहरे के दाग धब्बे को हमेशा के लिए गायब कर सकते हैं।

इसके लिए आपको चाहिए दही का छांछ। दही से जब मक्खन निकाला जाता है तो जो पानी वाला दही बचता है उसे छांछ कहते हैं।

इसे आपको चेहरे पे अच्छे से मसाज करते हुए लगाना है। 3 मिनट तक छांछ से चेहरे का मसाज करते रहना है। उसके बाद फेस को 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धुल लें।

अगर आपको आपका फेस ऑयली (Oily) लग रहा है, तो फेस वॉश (Face Wash) या साबुन से अपने चेहरे को धुल सकते हैं। ऐसा आपको नियमित 15 दिनों तक करना होगा आपके दाग धब्बे एकदम ही गायब हो जाएंगे।

4. एलोवेरा और गुलाबजल दाग-धब्बे कैसे हटाए


एलोवेरा एक ऐसी चीज़ है जो ब्यूटी प्रोडक्ट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। क्योंकि इसमें हमारे बहुत सी स्किन प्रोब्लेम्स को खत्म करने के गुण होता है।

ऐसे ही एक गुण के बारें में हम आपको बताने जा रहे हैं। एलोवेरा में गुलाबजल मिलाकर अगर आप लगाती हैं तो आपके चेहरे के दाग धब्बे हमेशा के लिए खत्म हो जायेंगे।

इसके लिए आपको फ्रेश एलोवेरा लेकर उसका जेल निकाल लेना है। अगर फ्रेश एलोवेरा नहीं है तो मार्किट में मिलने वाला एलोवेरा जेल भी आप ले सकतीं हैं।

सबसे पहले आपको एक चम्मच एलोवेरा जेल लेना है, और उसमे 2 चम्मच गुलाबजल डालकर अच्छे से मिलाना है।

उसके बाद अपने चेहरे पे अच्छे से मसाज करते हुए लगाना है। ऐसा आपको 2 मिनट तक करना होगा। इससे आपके दाग धब्बे खत्म हो जायेंगे। और आपका चेहरा चमकने लगेगा।

5. नारियल पानी त्वचा बेदाग बनाएं


हम नारियल पानी अगर पीते हैं तो हमारा शरीर तारो ताजा रहता है। और हमारे शरीर में पानी की कमी को नारियल पानी पूरा करता है।

आज हम इसके और के गुण के बारें में बताने जा रहे हैं जो शायद आपको नहीं पता होगा। नारियल पानी से आप अपने चेहरे के दाग धब्बों को गायब कर सकते हैं।

इसके लिए आपको नारियल पानी से अपने चेहरा का 3 मिनट तक मसाज करना है। और नारियल पानी से अपने चेहरे को धूल लेना है। ऐसा आपको 20 दिन तक करना है।

इससे आपका चेहरा दाग धब्बों से मुक्त हो जायेगा और आपका रंग भी साफ़ होगा।

6. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें


बेकिंग सोडा का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। लेकिन इससे आप अपने चेहरे को भी बेदाग बना सकते हैं।

इसके लिए आपको 2 चुटकी बेकिंग सोडा लेना है। अब उसमे 2 चम्मच पानी मिलाएं। पानी 2 चम्मच से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

बेकिंग सोडा को पानी में अच्छे से घोल लें। अब इस घोल को अपने चेहरे के दाग वाली जगह पर लगाएं।

और ऐसे ही 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धूल लें और सूती कपड़ें से पोंछ लें।

ऐसा आपको दिन में एक बार करना होगा। और ऐसा आपको लगातार 15 दिनों तक करना होगा। इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे खतम हो जायेंगे।

7. कच्चा दूध से चेहरे को बेदाग करें


ये नुस्खा बहुत ही कारगर और बहुत ही आसान है। इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे एकदम ही गायब हो जाएंगे। इसके लिए आपको लेना है 2 चम्मच कच्चा दूध। बिना गर्म किए दूध को कच्चा दूध कहते हैं।

2 चम्मच दूध को लेना है और अपने चेहरे पे अच्छे से मसाज करना है। खासकर जहां दाग हों वहां पे थोड़ा ज्यादा।

मसाज आपको 3 मिनट तक करना होगा उसके बाद चेहरे को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को धुल लें ऐसा आपको 20 दिनों तक करना है।

ये भी पढ़ें –

> शादी में जाने वाला मेकअप कैसे करते हैं

> रात को सोते समय चेहरे पर क्या लगाएं

सलाह :


हमने आपको जो भी नुस्खे बताए हैं वो एकदम ही असरदार हैं, और ये काम भी करेंगे। लेकिन अगर आप अच्छे से जैसा हमने बताया बिलकुल वैसे ही इस्तेमाल करना होगा।

इससे आपके स्किन को कोई हानि नहीं होगा। लेकिन किसी भी नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथो पर चेक कर लें जलन या खुजली तो नही हो रही है।

क्योंकि हो सकता है आपको किसी चीज से एलर्जी हो और आपको न पता हो इसलिए हाथो पे जरूर चेक करें। ऐसे ही आपकी हर परेशानी का हल BeautyVender.com पर आपको मिलता रहेगा।

ShareTweetSend
Eesha Gupta

Eesha Gupta

My name is Eesha Gupta. I have more than 5+ years of experience in Beauty, Cosmetic, Parlour. I will keep bringing such helpful contents for you on MagicalAdvice.com.

Related Posts

Gora hone ke upay
त्वचा की देखभाल

गोरा होने का तरीका? गोरा होने के 10 घरेलू उपाय रंग निखर जाये

Haldi se pimple hatane ke upay
त्वचा की देखभाल

हल्दी से पिंपल हटाने के 7 उपाय | हल्‍दी से दूर करें मुंहासे

Chehre ko gora aur sundar banaye
त्वचा की देखभाल

चेहरे को गोरा और सुंदर बनाने के 6 घरेलू उपाय? गोरापन बढ़ाएं

  • Baal jhadne me kaunsa tel lagana chahiye

    बाल झड़ने में कौन सा तेल लगाना चाहिए? 10 तेल बालों का झड़ना बंद

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रातों रात गोरा होने के 8 उपाय जो काला रंग रात में गोरा कर दे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पिम्पल्स हटाने की 10 बेस्ट क्रीम? मुंहासे के दाग के लिए क्रीम

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नये बाल उगाने के उपाय? गंजे सिर में नए बाल लाएंगे 10 टिप्स

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हाथ, पैर और चेहरे को गोरा करें 7 Tips? हाथ-पैर की स्किन चमकेगी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2023 BeautyVendor.com Welcome To Fashion World.
No Result
View All Result
  • Home
  • त्वचा की देखभाल
  • बालों की देखभाल
  • मेकअप
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

© 2023 BeautyVendor.com Welcome To Fashion World.

error: Content is protected !!