बिना मेकअप के सुंदर कैसे दिखें? मेकअप के बिना खूबसूरत दिखने का राज क्या हैं? How to look beautiful without makeup in Hindi?
आपको आज इन्ही सवालों का जवाब सटीक और कारगर तरीके से मिलेगा। लड़कियों के लिए सुन्दरता एक बहुत बड़ा वरदान है। ये हर किसी के पास नही होता।
लेकिन अगर आप चाहें तो इसे पा सकती हैं। आप सोच रहे होंगे की मेकअप करके। लेकिन ऐसा नहीं हैं। मेकअप से हम कुछ देर के लिए तो सुंदर बन सकते हैं। लेकिन हमेशा के लिए नही।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं की कैसे आप बिना किसी मेकअप के खूबसूरत दिख सकती हैं। वो भी कुछ देर नही बल्कि हमेशा। तो चलिए जानते हैं।
बिना किसी मेकअप के आप बहुत खूबसूरत दिख सकती हैं। बस आपको इसलिए अपने खान पान में और दिन के रूटीन में कुछ बदलाव करना होगा। कैसे क्या करना है ये अभी आपको इसी आर्टिकल में पता चलेगा।
ये पढ़ें –
> ऐसे योग जो चेहरे पर चमक ला सकते हैं
> चेहरा का निखार बढ़ाने के लिए उपाय
क्या है बिना मेकअप के खूबसूरत दिखने का राज

जब बात होती है किसी पार्टी में जाने की तो सभी सोचने लगती हैं की कैसे मेकअप करें की हम बहुत सुंदर दिखें।
इसके लिए वो पार्लर में जाती हैं कितना पैसा खर्च करके वो खुद को सुंदर बनाती हैं। लेकिन जब आप घर पर होती हैं तो बिना मेकअप के सुंदर कैसे दिखती हैं।
बहुत से लोग घर पर भी मेकअप करती है। क्योंकि हर लड़की औरत चाहती है की वो हमेशा खूबसूरत दिखे। लेकिन हर रोज मेकअप करने से हमारी स्किन डैमेज हो जाती है। हमारी स्किन का नेचुरल ग्लो गायब हो जाता है।
अब ये सवाल है की बिना मेकअप के कैसे हर रोज खूबसूरत दिख सकते हैं। तो बिलकुल भी परेशान मत होइए। आज हम आपको ऐसा टिप्स बताने जा रहे हैं। जिससे आप हमेशा खूबसूरत दिखने लगेंगी।
इसके लिए आपको जो भी हम बताने जा रहे हैं उसे करना होगा। तो चलिए जानते हैं बिना मेकअप के सुंदर कैसे दिखें राज को।
1. अधिक पानी पीना
पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है। कहते हैं ना जल ही जीवन है। ये एकदम ही सच है।
अगर आप पानी कम पीती हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी तो होगी ही आपके शरीर में और भी प्रोब्लम होगी। लेकिन क्या आपको पता है अगर आप कम पानी पीती हैं तो इससे आपकी स्किन को भी प्रोब्लम होती है।
अगर आप कम पानी पीती हैं तो आपके स्किन की नमी गायब होने लगती हैं, चेहरे पे दाने निकलने लगता है।आपके चेहरे की चमक खत्म होने लगती है। आपका चेहरा ग्लो नही करता।
इसलिए दिन भर में कम से कम 3 लीटर पानी पिएं। पानी आपके स्किन को हाइड्रेट करेगा। इससे आपके चेहरे पे नेचुरल ग्लो आयेगा और आप बिना मेकअप के सुंदर दिखेंगी। आपका चेहरा चमकने लगेगा।
2. अच्छी नींद लेना
आराम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। काम करने के साथ-साथ हमारे शरीर को आराम भी चाहिए।आराम बैठ के नही मिल सकता इसके लिए आपको सोना होता है।
लेकिन आप काम की वजह से, पढाई की वजह से. ठीक से सो नही पाती। आपका नींद नही पूरा होता है। अगर ऐसा कभी किसी काम की वजह से हो गया तो कोई बात नही।
लेकिन अगर ऐसा हर रोज कर रहीं हैं और आपका नींद नही पूरा हो पा रहा है तो इसका असर आपके चेहरे पे पड़ सकता है। आपका चेहरा उदास दिखने लगता है। आपके चेहरे का ग्लो खत्म होने लगता है।
इससे आपकी सुंदरता पे बहुत असर पड़ता है। आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने लगते है। इससे आपकी नेचुरल ब्यूटी खत्म होने लगती है। इसलिए आपको कम से कम 6-7 घंटे सोना चाहिए।
3. स्ट्रेस ना लेना
जब आप किसी काम को करती हैं और उसमे कोई कमी आ गई या आप कर नही पा रही हैं या किसी बात का कोई टेंशन है, आप बहुत ज्यादा सोचती हैं तो इससे आपके शरीर को तो नुकसान पहुंचत ही है।
साथ ही आपके स्किन को भी इफैक्ट करता है। स्ट्रेस लेने से आपके चेहरे की चमक खत्म होने लगती है। आपका चेहरा अपना ग्लो खोने लगता है और आपको डार्क सर्कल होने लगते हैं।
अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेती हैं तो आपके चेहरे पे झुरियां आ सकती है। इसलिए अगर आपको बिना मेकअप के सुंदर दिखना है तो आपको बिलकुल भी स्ट्रेस नही लेना है। इससे आप बिना मेकअप के सुंदर दिखने लगेंगी।
4. खान पान में सुधार
हमारी सुंदरता पे हमारे खान-पान का बहुत असर होता है। खाने में बस दाल चावल नही आता है बल्कि जो-जो हम खाते हैं हम उसकी बात कर रहे हैं।
आपको हमेशा पौष्टिक आहार लेना चाहिए। जिन चीज़ों में प्रोटीन विटामिन हो उसे खाना चाहिए। प्रोटीन, विटामिन्स सिर्फ आपके शरीर को ही नही बल्कि आपके स्किन को भी चाहिए।
अगर आप ज्यादा ऑयली खाना खाती है तो आपको पिंपल होने का खतरा हो सकता है। इसलिए ज्यादा ऑयली खाना ना खाएं। आपको हरी सब्जियां खाने हैं, दाल खाने है, दूध पीना है। दूध पीने से हमारे स्किन में चमक आती है।
फलों का सेवन करें फल में पपीता, संतरा, केला, सेब खाएं। इससे आपका चेहरा गोरा और चमकने लगेगा।
5. चुकंदर खाना
अगर आप डेली 1 चुकंदर 1 महीने तक खा लेती हैं तो आपका चेहरा टमाटर की तरह लाल और दूध की तरह गोरा हो जायेगा।
खाने में चुकंदर थोड़ा कड़वा जरूर होता है लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। इससे आपके शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। और इसे खाने से आपके चेहरे की स्किन गोरी होती है। इसे खा के आप नेचुरल खूबसूरती पा सकती हैं।
6. भिगो के बादाम खाना
हर रोज भिगो के 2 बादाम खाएं। बादाम को रात भर पानी में भिगो देना है और सुबह इसे खा लेना है। ऐसा आपको हमेशा करना चाहिए।
बादाम में विटामिन e ओमेगा 3 फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होता है। जो हमारे स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।
अगर आप हर रोज 2 बादाम खाती हैं तो आपको कभी भी डार्क सर्कल नही होगा। और आपके स्किन में चमक और निखर आ जायेगा। इससे आप बिना मेकअप के बहुत खूबसूरत दिखने लगेंगी।
ये भी पढ़ें –
> चेहरे पर खुजली के घरेलू उपाय
> शादी में जाने के लिए ऐसे मेकअप करें लुक अच्छा लगेगा
सलाह :
हमने आपको जो बताएं हैं अगर आप वैसा ही करती हैं तो बिना किसी मेकअप के आप बहुत खूबसूरत दिख सकती। वो भी हमेशा ये आपकी नेचुरल खूबसूरती होगी।
आप अगर अपने रूटीन को अपने खान पान को अपनी आदतों को नही सही करती हैं, तो सुंदरता तो आप पा सकती हैं। लेकिन इसके लिए हमेशा आपको मेकअप का सहारा लेना पड़ेगा।
पर अगर आप हमारे बताए अनुसार करती हैं, तो 1 महीने के अंदर ही आपको अपने चेहरे पे ही बल्कि पूरी बॉडी पे असर दिखेगा। आपकी स्किन साइन करने लगेगी और आप पा सकती हैं बिना किसी मेकअप के एकदम नेचुरल सुंदरता।
अपने त्वचा की देखभाल और मेकअप टिप्स ऐसे ही पाने के लिए BeautyVender.com पर आते रहिये।